dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न हुआ।

📣 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम संपन्न हुआ।


माचलपुर- ग्राम भगोरी मैं मां ग्रामीण लोक शिक्षण समिति राजगढ़ द्वारा संचालित, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भगोरी विद्यालय में सप्तशक्ति मातृ गोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

 

 

अतिथियों का स्वागत ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पवित्रा बाई हरपाल सिंह कुशवाह के द्वारा साल एवं श्रीफल भेंट करके किया गया। मुस्कान के द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माचलपुर थाना प्रभारी सुश्री पूजा परिहार ने मातृशक्ति को साइबर अपराध एवं नियमों की जानकारी दी।मुख्य वक्ता के रूप में आकांक्षा दुबे द्वारा पंचपरिवर्तन पर समस्त मातृशक्ति को पथ प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता होने वाली माताओं को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के संयोजक भगवान सिंह गुर्जर एवं समस्त आचार्य परिवार का सहयोग प्राप्त हुआ।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481