
उत्तरकाशी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में 13 दिन से फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए ‘ड्रिल’ करने में इस्तेमाल की जा रही ऑगर मशीन के ब्लेड मलबे में फंस गए हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को यह जानकारी दी. धामी ने संवाददाताओं को बताया कि ब्लेड के एक हिस्से को काट दिया गया है और शेष काम पूरा करने के लिए हैदराबाद से एक प्लाज्मा कटर हवाई मार्ग से लाया जा रहा है. मुख्यमंत्री बचाव अभियान में आई नई बाधा के बारे में संवाददाताओं को जानकारी दे रहे थे.

More Stories
माचलपुर में विकास की बड़ी सौगात: 81 लाख से बदलेगा शमशान का स्वरूप, नगर परिषद ने जारी किया ई-टेंडर”
विधायक पुत्र ने कहा – मेरे उपर लगाए आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार..आरोपों की हो जांच।
डॉक्टरों की कमी पर भड़का जनाक्रोश, 21 मार्च को माचलपुर बंद — केमिस्ट एसोसिएशन भी समर्थन में.