🛑 डॉक्टरों की कमी पर भड़का जनाक्रोश, 21 मार्च को माचलपुर बंद — केमिस्ट एसोसिएशन भी समर्थन में 🏥

माचलपुर (राजगढ़) (आकाश शर्मा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लंबे समय से स्थाई चिकित्सक की व्यवस्था नहीं होने से माचलपुर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। इलाज के अभाव में परेशान नागरिकों में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी जनसमस्या के समाधान की मांग को लेकर 21 मार्च 2026, शनिवार को नगरवासियों द्वारा माचलपुर बंद का आह्वान किया गया है। इस बंद को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

👉 इसी कड़ी में केमिस्ट एसोसिएशन माचलपुर ने भी नगरवासियों के समर्थन में अपने मेडिकल स्टोर बंद रखने का निर्णय लिया है।
एसोसिएशन के अनुसार, 21 मार्च को सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे।
हालांकि, आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन (इमरजेंसी) सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना न करना पड़े।
⚠️ एसोसिएशन ने साफ किया है कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा जल्द ही स्थाई डॉक्टर की नियुक्ति सहित उचित कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
📢 स्वास्थ्य सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर अब माचलपुर एकजुट — 21 मार्च को बंद से बढ़ेगा दबाव!

More Stories
माचलपुर में विकास की बड़ी सौगात: 81 लाख से बदलेगा शमशान का स्वरूप, नगर परिषद ने जारी किया ई-टेंडर”
विधायक पुत्र ने कहा – मेरे उपर लगाए आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार..आरोपों की हो जांच।
बंदा गांव में 32 वर्षीय युवक की मौत,घर में कोई नहीं था मौजूद, पुलिस जांच जारी।