🚦विधायक पुत्र ने कहा – मेरे उपर लगाए आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार..आरोपों की हो जांच।
🚦अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए की गई कार्रवाई पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया है।: “हमें बदनाम करने की साजिश” – बापूलाल दांगी सरपंच ग्राम काछीखेड़ी
जीरापुर (आकाशशर्मा) – शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुपों में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खुमानपुरा काछीखेड़ी पंचायत के निवासी कमल दांगी द्वारा क्षेत्र के विधायक हजारीलाल दांगी के पुत्र बापूलाल दांगी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वायरल वीडियो में कमल दांगी ने आरोप लगाया है कि बापूलाल दांगी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। वहीं, इस पूरे मामले में जब बापूलाल दांगी से बात की गई तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे उनके और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश बताया।

बापूलाल दांगी के अनुसार, संबंधित भूमि सीएम राइज स्कूल के पास स्थित अत्यंत कीमती शासकीय जमीन है, जिस पर अवैध कब्जा किया गया था। उन्होंने बताया कि भविष्य में स्कूल परिसर के विस्तार में कोई बाधा न आए, इस उद्देश्य से शासन-प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका और उनके परिवार का इस मामले से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है। प्रशासन द्वारा जानकारी मिलने पर केवल ग्राम पंचायत स्तर पर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर की व्यवस्था कराने में सहयोग किया गया।
बापूलाल दांगी ने कहा कि पूरा मामला अवैध अतिक्रमण से जुड़ा हुआ है और यह पूरी तरह प्रशासनिक कार्रवाई है, लेकिन उन्हें और उनके परिवार को इसमें जबरन घसीटकर बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

धमकी विवाद में नया मोड़: बापूलाल दांगी बोले— “आरोपों की हो जांच, दोषी पर हो कार्रवाई”
वायरल VIDEO के बाद तेज हुई बयानबाजी • अब पुलिस जांच की मांग तक पहुंचा मामला
शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। मामले में बापूलाल दांगी ने खुलकर सामने आते हुए कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
बापूलाल दांगी ने स्पष्ट कहा कि वे स्वयं पुलिस स्टेशन में आवेदन देकर मांग करेंगे कि कमल दांगी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की जांच की जाए और जो भी तथ्य सामने आएं, उसके आधार पर कार्रवाई की जाए।
🗣️ “झूठे आरोप लगाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई”
बापूलाल दांगी ने कहा कि उनके खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि अगर जांच में आरोप गलत साबित होते हैं, तो आरोप लगाने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
⚖️ पुलिस जांच की मांग से बढ़ा मामला
अब इस पूरे विवाद में पुलिस की भूमिका अहम हो गई है। बापूलाल दांगी द्वारा खुद जांच की मांग करने के बाद यह मामला और गंभीर माना जा रहा है।
More Stories
माचलपुर में विकास की बड़ी सौगात: 81 लाख से बदलेगा शमशान का स्वरूप, नगर परिषद ने जारी किया ई-टेंडर”
डॉक्टरों की कमी पर भड़का जनाक्रोश, 21 मार्च को माचलपुर बंद — केमिस्ट एसोसिएशन भी समर्थन में.
बंदा गांव में 32 वर्षीय युवक की मौत,घर में कोई नहीं था मौजूद, पुलिस जांच जारी।