
नई दिल्ली. शुक्रवार 24, नवंबर को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में शेयर बाजार (Stock Market) बढ़त के साथ बंद हुआ है. लगातार चौथे सप्ताह स्टॉक मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ है. हफ्ते के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 0.26 फीसदी यानि 175 अंक की बढ़त के साथ 65970 और निफ्टी (Nifty) 62.9 अंक यानि 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 19794.7 के स्तर पर बंद हुआ है. पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई मिडकैप में 0.7 फीसदी और बीएसई स्मॉलकैप में 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1.5 फीसदी बढ़कर बंद हुआ तो निफ्टी मेटल, निफ्टी ऑयल एंड गैस और फार्मा सेक्टर इंडेक्स भी 1 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए.

More Stories
माचलपुर में विकास की बड़ी सौगात: 81 लाख से बदलेगा शमशान का स्वरूप, नगर परिषद ने जारी किया ई-टेंडर”
विधायक पुत्र ने कहा – मेरे उपर लगाए आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार..आरोपों की हो जांच।
डॉक्टरों की कमी पर भड़का जनाक्रोश, 21 मार्च को माचलपुर बंद — केमिस्ट एसोसिएशन भी समर्थन में.