📣 अपहृत नाबालिग बालिका को नरसिहगढ़ पुलिस द्वारा गुजरात के वाकानेर से दस्तयाव करने में सफलता प्राप्त की।
🤳दैनिक मधुरदर्पण समाचार
🖕🎤 आकाश शर्मा संपादक
नरसिंहगढ़:- पुलिस अधीक्षक राजगढ़ धर्मराज (भापुसे ) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी नरसिंहगढ़ उपेंद्र सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में अपहर्ता नाबालिक बालिका को जिले के थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ की टीम ने किया दस्त्याब,
दिनांक 16/11/23 को फरियादी निवासी बगुची मोहल्ला नरसिहगढ ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि उसकी नाबालिग बहन को दिनांक 15/11/23 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर कर ले गया है फरियादी की सूचना पर थाना नरसिहगढ़ में अपराध क्रमांक 742/23 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था नरसिंहगढ़ पुलिस के द्वारा नाबालिग अपहृत बालिका को 26/12/23 को गुजरात के वाकानेर शहर से दस्तयाव किया एवं आरोपी सुशील वर्मा 19 साल एवं आरोपी के सहयोगी अमन कुशवाह उम्र 19 साल सर्व निवासी बलबटपुरा पचोर थाना पचोर को गिरफ्तार कर अपहृत बालिका के कथनों के आधार पर धारा 366, 366A, 3762N, भादवि 5L/6 पक्सो एक्ट 3(2)(5), 3(2)( 5a), 3 (1)(w)(I) sc st एक्ट इजाफा कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह वाघेला, उप निरी. अमित त्यागी, सहायक उप निरीक्षक मनोहर साहू, आर. दीपक यादव, आर. राजमल एवं सायबर सेल से आर.कुलदीप, महिला आर.रश्मी शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।