dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

पुलिस ने लूट की योजना बनाते 3 आरोपियो को पकडा..

📣 पुलिस ने लूट की योजना बनाते 3 आरोपियो को पकडा…

             🎤 दैनिक मधुरदर्पण समाचार

              🤳🖕  आकाश शर्मा संपादक

पचोर:- पुलिस अधीक्षक राजगढ धर्मराज (भापुसे) द्वारा चलाये जा रहे अभियान में चोरी, लूट, डकैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु थाना पचोर पुलिस ने लूट की योजना बनाते 3 आरोपियों को धर दबोचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी सारंगपुर अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पचोर निरीक्षक आकांक्षा शर्मा के नेत्रत्व में सउनि नवलसिंह मीणा व स्टाफ ने मुखबिर की सूचना पर लूट की योजना बनाते आरोपियों को धर दबोचा।

दिनांक 25.12.23 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि तीन आदमी कैलाश विजयपुरिया सीमेंट की ईंट बनाने की फैक्ट्री पानिया जोड पचोर में सूनसान जगह में जो बंद पडी फैक्ट्री में छुपकर बैठे है जिनके पास एक काले रंग की हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटर साईकिल भी है एवं उनके पास हथियार, एक बका , एक लोहे की रॉड व एक कटटा है जो अवश्य ही कहीं बड़ी वारदात करेंगे, वरिष्ट अधिकरियों से निर्देश प्राप्त किये निर्देशानुसार त्वरित वैधानिक कार्यवाही किये जाने की योजना बनाई गई व साक्षी एवं पुलिस बल को भी अवगत कराया एवं रोशनी हेतु मय सर्च लाईट एवं टार्च एवं मय शस्त्र ,सुरक्षा उपकरण साथ लेकर , मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो बंद पडी ईंट बनाने की फैक्ट्री के पास एक मोटर साईकिल खड़ी दिखाई दी, कार्यवाही हेतु पुलिस बल की दो पार्टी बनाई गई एवं सावधानी पूर्वक बंद पडी फैक्ट्री की घेराबंदी कर मै स्वयं एवं पुलिस स्टाफ साक्षी के साथ फैक्ट्री के पास पहुंच कर संदेहियो की बातों को कान लगाकर सुना तो पेट्रोल पंप में लूट करने की योजना बनाते पाये गये , यह पूर्ण विश्वास हो गया कि अवश्य ही लूट जैसी बारदात को अंजाम देंगे, हमराह पुलिस फोर्स की मदद से घेराबंदी किया तो तीनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हें पुलिस फोर्स द्वारा दौड़ कर एवं फैक्ट्री के पीछे तीनों व्यक्तियों को पकड़ा एवं साक्षीगणों के समक्ष तलाशी ली गई तो, तीनो बदमाशों के पास से एक कटटा, एक लोहे का बका एवं एक लोहे की राड जो नुकीली है मिले ,सभी व्यक्तियों से सूनसान बंद पडी फैक्ट्री मे आकर रूकने व हथियार लेकर आने का कारण पूछा तो संदेहास्पद जबाब दिये जो संतोषप्रद, तीनो व्यक्तियों द्वारा हथियार लेकर लूट करने की योजना बनाने व वारदात करने के लिये एकत्र होने का दण्डनीय अपराध पाया जाने से नाम पता पूछा तो अशोक उम्र 45 साल निवासी कंजरपुरा पचोर, देवदास उम्र 20 साल निवासी कंजरपुरा पचोर, नीतेश उम्र 20 साल निवासी कंजरपुरा पचोर का होना बताये, अभियुक्त नीतेश से पूछताछ करने पर एक काले रंग की हीरो स्पलेण्डर प्लस मोटर साईकिल MP39MR0608 एवं एक लोहे की राड नुकीली तथा अभियुक्त अशोक के कब्जे से एक 315 का पुराना देशी कटटा मय एक जिंदा कारतूस के एवं अभियुक्त देवदास के कब्जे से एक लोहे का धारदार बका को पृथक – पृथक जप्त किया जाकर जप्ती पत्रक तैयार किया गया।

हथियारों की कीमत करीब 5000/रु एवं मोटर साईकिल की कीमत 50,000 रूपये कुल कीमती 55,000 रूपये करीब है विधिवत जप्त गया, अभियुक्त गणों का कृत्य धारा 398 ,401 भादवि 25, 27Arms Act के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध पाया जाने से उपरोक्त पंचानो के समक्ष विधिवत गिरफ्तार किया गया । जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा,

उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक आकांक्षा शर्मा, सउनि नवलसिंह मीणा, प्रआर 602 राजेन्द्रसिह, आरक्षक 301 अक्षय, आरक्षक 764 सतेन्द्र जाट, आरक्षक 603 मोहनसिह , आरक्षक 189 अरविंद गोयल, आर 798 सुनील सिंह राजावत का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481