📣 प्रेमी के साथ मिलकर, पत्नी ने कर दी अपने ही पति की हत्या, खुजनेर पुलिस टीम ने किया अंधे कत्ल का खुलासा… 🎤 राजगढ़ पुलिस टीम को मिली सफलता जिले के थाना खुजनेर टीम ने किया अंधे कत्ल का खुलासा…
📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार
🖕✍️ आकाश शर्मा संपादक
खुजनेर:- पुलिस कप्तान जिला राजगढ के निर्देशन में जिले में लगातार गंभीर अपराध पर अंकुश लगाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना टीम खुजनेर के द्वारा अंधे कत्ल का खुलासा किया गया है। दिंनाक 30/12/23 के रात करीबन 2/00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खुजनेर रोड पर चोंडापूरा के पास एक व्यक्ति का शव पडा हुआ है जिसके शरीर पर जगह जगह चोट होने से खुन निकल रहा था सिर मे सामने करम पर चोट का घाव था तथा पेट पर दायें तरफ घाव है सूचना पर पुलिस की टीम वहा पहुंची तो सूचक देवीसिंह ने बताया कि यह सिद्धनाथ यादव का शव जो कि चोंडापूरा का रहने वाला है ऐसा लगता है कि सिध्दनाथ कि मृत्यु किसी अज्ञात वाहन कि टक्कर लगाने से हुई है।
सूचना पर मर्ग क्र. 34/23 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच में लिया गया। मामले की गंभीरता देखते हुए अति. पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी दिनेश शर्मा के निर्देश में थाना प्रभारी राधिका भगत की टीम द्वारा बारिकी से जांच कि गई जिसमें पाया गया की मृतक की पत्नी ने ही अपने पति सिद्धनाथ को प्रेमी मुकेश एवं दो साथियों के साथ मौत के घाट उतार दिया।
दिनांक 29.12.23 को आरोपी मुकेश और विशाल और हंसराज ने मिलकर चौंडापुरा के सिद्धनाथ को जान से मारना है। विशाल और हंसराज सिद्धनाथ को मारने के लिये तैयार हो गये फिर मृतक की पत्नी से संपर्क कर फोर व्हीलर सिद्धनाथ के घर के बाहर पहुंचे तो वापस सुनीता बाई का फोन आया की घर के अंदर आ जाओ आरोपीगण गाड़ी से डण्डे लेकर उतरे और सिद्धनाथ के घर में उसकी पत्नी के साथ मिल कर सिद्धनाथ के साथ मारपीट की जिससे उसके सिर पर और शरीर पर चोट लगी और वह बेहोश होकर वहीं गिर गया फिर सिद्धनाथ को उठाकर गाडी की डिग्गी मे रखा और सिद्धनाथ को लेकर खुजनेर तरफ तालाब की पाल पर रोड किनारे पहुंचे और सिद्धनाथ के शव को गाडी से निकाल कर सडक पर पटक दिया।
फिर मुकेश ने गाड़ी को आगे बढाकर भैंसासुर महाराज के मंदिर के सामने से वापस गाड़ी घुमाई और सिद्धनाथ को जान से मारने की नियत से गाडी सिद्धनाथ के ऊपर चढ़ाकर दी। फिर वापस चाटूखेड़ा जोड गये और वहां से पाडल्याखेडी , कल्पोनी होते हुए संडावता , सारंगपुर होते हुए आगर पहुंचे। वहां से फिर 04.30 बजे करीब उज्जैन मे रामघाट पर पहुंचे जहां आरोपी मुकेश ने सुनीता और खुद का मोबाईल नदी में फेंक दिया। फिर नहाकर वापस गाड़ी मे बैठकर इंदौर पहुंचे और वहां से दोपहर मे 03.00 बजे करीब औंकारेश्वर तरफ फरार हो गए। खुजनेर पुलिस की टीम ने तकनीकी साक्ष्य व सायबर सेल राजगढ की मदद से आरोपीयों को धर-दबोचा और पूछताछ के बाद अंधे कत्ल का खुलासा करने में सफलता हासिल की।
खुजनेर पुलिस की टीम में थाना प्रभारी राधिका भगत, उनि आदित्य सोनी, सउनि बाबूलाल, सउनि मंगल, सउनि विजय, सउनि संजय, प्र.आर. बिहारी, प्र.आर. धनसिंह, प्र.आर. रामकैलाश, आर. सुनील, दिनेश, दिगपाल, शुभम, राकेश, कमल, गजराजसिंह, सायबर राजगढ़ से प्र आर 252 शशांक यादव, प्र आर 42 कुलदीप कुंभकार, महिला आर 493 रश्मि शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
More Stories
झगड़ा प्रथा की आग में जला किसान का सपना: खेत में रखी धनिया फसल को लगाई आग, करीब 4लाख का नुकसान🔥
🚦47 लाख की 233 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बस में सफर कर रहे थे ‘मौत का सामान’ लेकर।
गलत नीयत का मिला परिणाम, तत्काल प्रभाव से पटवारी निलंबित, गया जेल की सलाखों मै।