📣 बस की टक्कर से शिक्षक की मौत, सांदीपनी स्कूल की थी बस पीछे नही थी नम्बर प्लेट..

माचलपुर (आकाश शर्मा )। नगर के सांदीपनी स्कूल बस की टक्कर से अपने कर्तव्य स्थल पर जाते हुवे शिक्षक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई! प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिदिन अनुसार मीना गांव प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक फूलचंद बैरागी पिता जग्गनाथ बैरागी अपनी मोपेड से अपने गांव आमलाबे से मिनागाव जा रहे थे.


तभी अमलाबे से SANDIPANI SCHOOl Machalpur जा रही सांदीपनी स्कूल की बस क्रमांक mp 41 p 1033 ने मीनागाव जोड़ पर उनकी मोपेड़ को टक्कर मार दी ! बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक फूलचंद बैरागी उम्र करीब 61 वर्ष की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई ! दुर्घटना के बाद बस का चालक बच्चों से भरी बस को छोड़कर मौके से भाग निकला। हालाकि बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को जब्त कर ड्रायवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

किंतु परन्तु स्कूल बस के पीछे नम्बर प्लेट भी ना होना इस बात को दर्शाता की जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी के प्रति कितने सजग है !

More Stories
झगड़ा प्रथा की आग में जला किसान का सपना: खेत में रखी धनिया फसल को लगाई आग, करीब 4लाख का नुकसान🔥
🚦47 लाख की 233 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बस में सफर कर रहे थे ‘मौत का सामान’ लेकर।
गलत नीयत का मिला परिणाम, तत्काल प्रभाव से पटवारी निलंबित, गया जेल की सलाखों मै।