dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

जय श्री राम के नारों से गूंज रही हैं अयोध्या, रामभक्त हड़बड़ाहट में न आएं। 10-15 दिन बाद अयोध्या आएं और आराम से दर्शन करें। दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब।

         📣  देंनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा

               ✍️🖕 आकाश शर्मा सम्पादक

📣 रामभक्त हड़बड़ाहट में न आएं। 10-15 दिन बाद अयोध्या आएं और आराम से दर्शन करें। दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब। जय श्री राम के नारों से गूंज रही है आयोध्या।

अयोध्या. श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में रामलला के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन अयोध्या में श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तड़के से ही पहुंचने लगी। श्रद्धालुओं के अपेक्षा से अधिक तादाद में पहुंचने से मंदिर प्रशासन और सुरक्षा बलों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तिल रखने भर की जगह नहीं बची है।

कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक जय श्रीराम के नारे लगाते हुए मंदिर परिसर की ओर जाते दिख रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने अपील की है कि रामभक्त हड़बड़ाहट में न आएं। 10-15 दिन बाद अयोध्या आएं और आराम से दर्शन करें। अचानक उमड़ी भीड़ के कारण अयोध्या मंदिर की और आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

रात 11 बजे से ही भीड़ उमड़ रही है, दर्शन के लिए लोग रात 11 बजे से ही लाइन मैं लग गये, सुबह 3 बजे तो ये सिलसिला और भी तेज हो गया। राम लला के दर्शन के लिए दो तीन दिन भी लग जाये तो कोई बड़ी बात नही । भीड़ का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि दोपहर मैं भगवान के शयन के समय को कम कर दिया गया है। 12:30 बजे से 2 बजे तक कपाट बंद रहना था लेकिन इसे 1 बजे ही खोल दिया गया।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481