dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

खासे निरीक्षण के साथ आज से हाई स्कूल की परीक्षा शुरू। सुरक्षित रूप से परीक्षाओं को सम्पन्न कराने शिक्षा विभाग सतर्क।

         दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा

              🤳🖕✍️ आकाश शर्मा संपादक

📣 खासे निरीक्षण के साथ आज से हाई स्कूल की परीक्षा शुरू। सुरक्षित रूप से परीक्षाओं को सम्पन्न कराने शिक्षा विभाग सतर्क।


माचलपुर:- आज से शुरू बोर्ड़ परीक्षाओं को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा खासी सतर्कता बरती जा रही है। जिले के 63 परीक्षा केन्द्रों पर आज से अगले एक माह तक चलने वाली परीक्षा के दौरान विभाग द्वारा औचक निरीक्षण करवाया जाएगा। इसके लिए दो जिला स्तरीय और छह ब्लॉक स्तरीय उड़न दस्ते बनाए गए है। उड़नदस्तों का गठन कर इसकी जानकारी दल में शामिल सदस्यों को देकर उन्हें पूरी परीक्षा के दौरान सर्तक रहने और नियमित रूप से अपने निर्धारित क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों पर पहुंच निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार परीक्षाओं के लिए दो जिलास्तरीय उड़नदस्ते बनाए गए है। जिसमें तीन-तीन सदस्य शामिल है।

इस दल का कार्य क्षेत्र जिले के सभी 63 परीक्षा केन्द्र रहेंगे। जबकि हर ब्लॉक के लिए एक ब्लॉक दल का गठन किया गया है। हर दल में दो सदस्य शामिल है। उक्त दल परीक्षा के दौरान थानों से प्रश्नपत्र लाने से लेकर परीक्षा होने तक परीक्षा की हर गतिविधि पर नजर रख सकेंगे। गड़बड़ी मिलने पर मंडल द्वारा दिए गए निर्देशों अनुसार कार्रवाई कर सकेंगे। नगर के शा.कन्या हाईस्कूल व अर्द्ध शा. सरस्वती स्कूल को केन्द्र बनाया गया है, आज से शुरू हाई स्कूल की परीक्षा देने बच्चो मैं खासा उत्साह देखा गया, तो वही मौजूद शिक्षक गणो ने बच्चों को परीक्षा कक्ष की जानकारी देते हुए उचित चेकिंग अभियान चलाया,

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481