dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

थाना सारंगपुर पुलिस टीम ने एक देशी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस कीमत ₹10,000 जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

           🎙️📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा

               🤳🖕✍️  आकाश शर्मा संपादक

📣 थाना सारंगपुर पुलिस टीम ने एक देशी पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस कीमत ₹10,000 जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

सारंगपुर:- पुलिस अधीक्षक राजगढ श्री धर्मराज (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी सारंगपुर अरविंद सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सारंगपुर निरीक्षक संतोष सिंह बाघेला के नेत्रत्व में थाना सारंगपुर पुलिस सउनि अनिल सिसोदिया द्वारा दिनांक 06.02.24 को विश्वनीय मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ब्यावरा मांडू जोड़ सारंगपुर पर देशी कट्टा बेचने के लिये घूम रहा है एवं एक के पास जिंदा कारतूस रखा हैं। मुखबीर कि सूचना की तस्दीक हेतु हमराह फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो दोनों व्यक्ति पुलिस को आता देख भागने लगे जिन्हें घेराबंदी कर पकडे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गोकुल प्रसाद मालवीय उम्र 29 वर्ष निवासी आमगढ़ एवं जितेंद्र नायक उम्र 26 वर्ष निवासी आमगड़ा, गोकुल मालवीय की तलाशी ली तो उसकी कमर मे एक लोहे का देशी पिस्टल जिसके हत्ते पर दोनों तरफ हल्के काले रंग की पट्टी है जिसमें एक जिंदा कारतूस लगा हुआ था जिसकी कीमती 10,000 रूपये व जितेंद्र नायक की तलाशी ली गई जिसकी जेब से एक जिंदा कारतूस मिला जिनसे कटटा व कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा गया जो नही होना बताया आरोपीयो का यह क्रत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से समक्ष पंचान विधिवत जप्त कर किया गया ।

उपरोक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सारंगपुर निरीक्षक संतोष सिंह बाघेला, सउनि अनिल सिसोदिया, प्रधान आरक्षक सतीश, आरक्षक नरेश, आरक्षक राकेश का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481