dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती केम्प का आयोजन..

📣 शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु 20 फरवरी से 27 फरवरी तक सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती केम्प का आयोजन..

           🎯 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा

             🖕✍️ आकाश शर्मा संपादक

राजगढ 15 फरवरी, 2024 मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत के सहयोग से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा जवान भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें 20 फरवरी को जनपद पंचायत खिलचीपुर, 21 फरवरी को आजीविका भवन न्यू तहसील परिसर ब्यावरा, 22 फरवरी को जनपद पंचायत जीरापुर, 23 फरवरी को आजीविका भवन एस आर एल एम कार्यालय बस स्टैंड के पास नरसिंहगढ़, 26 फरवरी को जनपद पंचायत राजगढ़ तथा 27 फरवरी को ग्राम पंचायत कार्यालय उदनखेड़ी ब्लॉक सारंगपुर में प्रात: 11 बजे से 3 बजे तक भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा।।भर्ती अधिकारी जीडीएक्‍स ट्रेनिंग सेंटर नोएडा राजेन्द्र सरगरा ने प्राप्‍त जानकारी अनुसार चयनित युवाओं को जीडीएक्‍स ट्रेनिंग सेंटर परीचीक नोएडा में 15 दिन के आवासीय प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ मध्यप्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र – ग्वालियर, इंदौर, पीथमपुर, भोपाल, देवास, अनूपपुर में 13,500 से 17,000 तक के वेतन पर परमानेंट नौकरी एवं पीएफ पेशन, बीमा, मेडिकल, सालाना वेतनवर्दी, प्रमोशन, आवास एवं मेस आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

साथ ही इच्छुक बेरोजगार युवक जिनकी योग्यता 10वीं पास, उम्र 18 से 45 वर्ष, ऊँचाई 168 सेमी, वजन 52 से 90 किलो एवं सुपरवाइजर हेतु स्नातक कम्प्यूटर उम्र 21से 45 वर्ष, ऊँचाई 172 सेमी. वजन 60 से 90 किलो हो वह अपनी 10 वीं पास की अंकसूची, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, एक फोटो एवं चयनित उम्मीदवार के लिए 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फॉर्म की फीस लेकर उपस्थित होकर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी जीडीएक्‍स ट्रेनिंग सेंटर नोएडा राजेन्द्र सरगरा से मो.न. 9289153551, 9799414022 पर सम्‍पर्क कर सकते है।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481