📣 भगवान श्री देवनारायण जी का 1112वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया..
🎯 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा 🎯
✍️🖕 आकाश शर्मा संपादक
माचलपुर:- भगवान देवनारायण जी जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया, पडापड के देवनारायण जी मन्दिर से शोभायात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुर्जर समाज धर्मशाला मैं पहुचीं, जिला पंचायत सदस्य यशवंत सिंह गुर्जर, नगर परिषद पार्षद प्रतिनिधि बलवंत सिंह गुर्जर, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, पूर्व जनपद सदस्य अमरलाल गुर्जर धानोदा, अर्जुन सिंह गुर्जर, शिव सिंह गुर्जर देवा, समंदर सिंह गुर्जर, बालू सिंह गुर्जर सहित सैकड़ों गुर्जर समाज के महिला, पुरुष, बुजुर्ग एवं बच्चे भगवान देवनारायण के जन्म उत्सव मनाते हुए डीजे की धुनो पर नाचते हुए शोभायात्रा मैं चल रहे थे।
नगर मैं जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया, बस स्टैंड चोक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान पाटीदार, पार्षद पवन राठौर, नगर परिषद माचलपुर अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल मालवीय, राम दांगी, गोविंद सराफ, अंचल राठौर, रामगोपाल मालवीय, शिवप्रसाद गुजराती, ने फूल बरसा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
भगवान देवनारायण जी के बारे मे:-
भगवान विष्णु का अवतार कहे जाने वाले गुर्जर जाति के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी का जन्म विक्रम संवत 968 माघ शुक्ल की सप्तमी के दिन मालासेरी में हुआ था, इनके पिताजी का नाम सवाई भोज एवं माँ का नाम माता साढू था, इस कारण इन्हें साढू माता का लाल भी कहा जाता हैं. देवनारायण जी का प्रमुख मन्दिर भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे के निकट खारी नदी के तट पर सवाई भोज में है. देवनारायण जी का एक प्रमुख देवालय निवाई तहसील के जोधपुरिया गाँव में वनस्थली से 9 किमी दूर स्थित है. जो कि उनका देवधाम भी कहा जाता है. यह क्षेत्र टोंक जिले में स्थित हैं. इस प्रसिद्ध मंदिर में देवनारायण जी की पूजा के साथ एक लोह भी चलाई जाती हैं जो कि देशी घी की होती हैं, और यह अखंड होती है।
More Stories
🎉 अक्षपाद महर्षि गौतम जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया 🎉
विशाल भजन संध्या मैं आज माता के दरबार मे अपने भजनों से हाजरी लगाएंगे उमा जांगिड़, गजेन्द्र जांगिड़।
प्रभु खाटूश्याम के जन्मदिन पर सजा भव्य दरबार खाटूधाम सीकर (राज.) अनेकों श्रद्धालुओ के आस्था का केंद्र है खाटूश्याम मंदिर।