📣 पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र मैं प्रथक प्रथक रह रहे 10 परिवारों को आपस में मिलवाया, गिले-शिकवे दूर कर फिर हुए एकजुट।
———————-////————————–
✍️🖕दैनिक मधुरदर्पण समाचार/आकाश शर्मा संपादक
🎯 नेशनल लोक अदालत के अवसर पर जिला स्तरीय पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र राजगढ में सुनवाई के दौरान प्रथक प्रथक रह रहे 10 परिवारों को आपस में मिलवाया।पति पत्नी के बीच मनमुटाव के चलते हो गई थी दूरियां, गिले-शिकवे दूर कर फिर हुए एकजुट
राजगढ़:- नेशनल लोक अदालत के अवसर पर माननीय प्रथम न्यायाधीश न्यायालय राजगढ़ द्वारा जिला स्तरीय पुलिस परिवार परामर्श केंद्र राजगढ़ को पति-पत्नी के आपसी विवाद निराकरण हेतु खंडपीठ क्रमांक 25 का गठन किया गया था। जिसमें आज पुलिस अधीक्षक राजगढ़ धर्मराज (भापुसे) के कुशल निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में गठित कमेटी में पीठासीन अधिकारी श्रीमति नेहा गौर उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा राजगढ, अधिवक्ता कमल रूहेला व महिला थाना प्रभारी श्रीमति नेहा शर्मा द्वारा 12 प्रकरणों की सुनवाई की गई,
जिनमें से 10 प्रकरणों में पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव के कारण प्रथक प्रथक रह रहे थे। जिन्हें समझाइश, परामर्श देने के उपरांत पुरानी सभी बातों को भुलाकर पुनः एक साथ रहने को तैयार हुए जिसमें 10 परिवारों का घर विघटन होने से बचा, 01प्रकरण में घरेलू हिंसा के तहत कार्यवाही की गई व 01 प्रकरण में दोनो पक्ष उपस्थित नही होने से परामर्श हेतु आगामी तिथि दी गईं।
उक्त 10 प्रकरणों मे से एक प्रकरण ऐसा था, जिनका विवाह करीब 03 वर्ष पूर्व ही हुआ है, जो करीब 03 माह से एक दूसरे से अलग-अलग रह रहे थे, जिनके परिवर्तित नाम मोहित एवं परिवर्तित नाम कृष्णाबाई एवं उनके माता/पिता यह रिश्ता नही रखना चाहते थे, परंतु सुनवाई के दौरान दोनो ही पति/पत्नि परिवार जनों की बातों से सहमत ना होकर आपसी सुलहवार्ता कर स्वेच्छा से अपना वैवाहिक जीवन एक साथ निर्वहन करेगें।
More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।