dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

माचलपुर नगर मैं लगेगा 28 मार्च को बाबा श्याम दरबार, भजनों की रसगंगा मैं झूमेंगे श्याम प्रेमी।

        📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा 

               ✍️🖕आकाश शर्मा संपादक।

 

मध्यप्रदेश मैं राजगढ़ जिले के माचलपुर नगर में 28 मार्च गुरुवार को फागोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक नवीन झण्डा चौक पर बड़ी संख्या में श्यामप्रेमी भक्त शामिल होंगे। फागोत्सव के अंर्तगत विशाल भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें जयपुर की प्रसिद्ध भजन गायिका रजनी राजस्थानी और रामगंज मंडी से संगीता पाटीदार खाटूश्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगी।

इसके लिये आकाश म्यूजिक ग्रुप जयपुर व रिद्धि सिद्धि साउंड कोटा से साउंड सिस्टम के लिये विशेष म्युजिक ग्रुप को भी बुलाया गया है। आयोजन के संदर्भ में श्री खाटूश्याम सेवा समिति माचलपुर के द्वारा करीब एक माह से विशेष तैयारी की जा रही है। समिति के रामबाबू राठौर, देवेंद्र कुमार सोनी, बबलू गुप्ता, आकाश राठौर, गोविंद अग्रवाल, राकेश पाटीदार, भगवान सोनी, नितेश मालवीय, आदि  ने बताया है, कि श्याम बाबा के संकीर्तन में पावन ज्योत, भव्य श्रृंगार, इत्र व पुष्पवर्षा विशेष आकर्षण रहेंगे।।

स्थानीय झंडा चोक सोसायटी के सामने आवास कॉलोनी कार्यक्रम स्थल रहेगा। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए श्याम प्रेमी घर घर जाकर सभी को आमंत्रित कर रहे है।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481