dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

शासकीय कार्यवाही में बाधा डालने वाले 06 माह से फरार चल रहे आरोपी को किया छापीहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार..

🖕दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा / आकाश शर्मा संपादक

📣 शासकीय कार्यवाही में बाधा डालने वाले 06 माह से फरार चल रहे आरोपी को किया छापीहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार..

दिनांक 08.04.2024 थाना छापीहेड़ा जिला राजगढ़ :-   पुलिस अधीक्षक राजगढ़ आदित्य मिश्रा (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्आलोक कुमार शर्मा एवं एसडीओपी राजगढ़ दिनेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में फरार अपराधियों एवं वारंटीयों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना प्रभारी छापीहेड़ा राजेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में थाना छापीहेड़ा पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है। इसी तारतम्य में थाना छापीहेड़ा के अप क्र 261/23 धारा 353,332,186,323,294,506 भादवि में पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा उदघोषित

ईनामी आरोपी हेमराज पिता गणपत गुर्जर उम्र 30 वर्ष निवासी संडावता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के सक्रिय मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी को संडावता के एक ढाबे से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सारंगपुर पेश किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी में सराहनीय योगदान थाना प्रभारी छापीहेड़ा राजेंद्र सिंह ठाकुर, एसआई काशीराम मीणा, एएसआई दुर्गाप्रसाद पटेल,प्रआर चंद्रमोहन बघेल एवं आरक्षक साहब सिंह का रहा।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481