✍️भाजपा की राजगढ़ लोकसभा चुनाव मे लगातार तीसरी बार जीत पर मनाया जश्न ।
✍️राजगढ़ संसदीयक्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री को देखना पड़ा हार का मुँह, भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न,
माचलपुर :- राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रोडमल नागर को लगातार तीसरी बार एतिहासिक जीत मिल गई है। ऐसे में मंगलवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने माचलपुर नगर के पोलखेड़ा चौराहे, बड़ा बाजार से लेकर मेन बसस्टेड पर जीत का जश्र मनाया। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओ ने ढोल धमाके के साथ ही मिठाई भी बांटी।
इस जीत के जश्न में भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे पीएम मोदी के जयकारों नारों से पूरा बसस्टेंड क्षेत्र गूंज उठा। करीब 1लाख 46 हजार से अधिक मतों से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार रोडमल नागर ने कॉग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को हराया है। राजगढ़ जिला दिग्विजयसिंह का गढ़ कहा जाता रहा है, ऐसे मैं मिली भाजपा की जीत को कार्यकर्त्ता और अधिक गर्मजोशी से उत्साह की तरह मना रहे है।
करीब 8 विधानसभा क्षेत्र राजगढ लोकसभा मैं आते है ऐसे मैं मात्र राघोगढ़ विधानसभा क्षेत्र से ही दिग्विजयसिंह को रोडमल नागर से अधिक मत मिले हैं , अन्य सात विधानसभा क्षेत्र से रोडमल नागर को दिग्विजयसिंह से कही अधिक मत प्राप्त हुए है ।
राघोगढ़ से 11537 दिग्विजयसिंह,
चाचौड़ा से 9721 रोडमल नागर,
नरसिंहगढ़ से 26664 रोडमल नागर,
व्यावरा से 17495 रोडमल नागर,
राजगढ़ से 13302 रोडमल नागर,
*खिलचीपुर से 40834 रोडमल नागर*
सारंगपुर से 12181 रोडमल नागर,
सुसनेर 36877 रोडमल नागर,
रोडमल नागर ने दिग्विजय सिंह को 1 लाख 46 हजार मतों से हराया। साथ ही लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा *खिलचीपुर से सर्वाधिक 40834 वोट* से जीत दर्ज की। खिलचीपुर विधानसभा के विधायक हजारीलाल दांगी है। राजगढ़ लोकसभा मैं कुल मतों मैं से 612654 दिग्विजयसिंह को 758743 मत रोडमल नागर को मिले है।
More Stories
“घूस लेते ही ‘गेम ओवर’—लोकायुक्त टीम ने दबोचा भ्रष्ट लिपिक”, “पहले 20 हजार डकारे, बाकी लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू”..
जीरापुर तहसील में नया नेतृत्व—राजेश कुमार बैरागी बने लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष।
💥SDM अंकिता जैन और SDOP नागर ने अदिति का बढ़ाया मान, छोटी बहन ने थामा सम्मान का गौरव पुरस्कार।