dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

विधायक हजारीलाल दांगी के प्रयासों से नगरपरिषद माचलपुर द्वारा व्यवस्थित रूप से पेयजल की सप्लाई का प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है।

विधायक हजारीलाल दांगी के प्रयासों से नगरपरिषद माचलपुर द्वारा व्यवस्थित रूप से पेयजल की सप्लाई का प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है।

माचलपुर :- (आकाश शर्मा) जिले में भीषण गर्मी के इस मौसम में जहा विभिन्न शहरों, कस्बों वा गांवो में लोगो को अपना कंठ तर करने के लिए पेयजल की किल्लत को हल करवाने के लिये धरना, आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है, वही दूसरी ओर नगर की जनता को नगर परिषद द्वारा व्यवस्थित रूप से पेयजल की सप्लाई का प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है।

कई दशक से नगर में गर्मी के मौसम में नगर परिषद के सभी जलस्रोत सुख जाने से नगर में गंभीर पेयजल संकट उत्पन्न हो जाता था, इसी बात को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी की तत्परता व मार्ग दर्शन में गर्मी के पूर्व नगर के लोगो को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने की लिए रूप रेखा नगर परिषद द्वारा बना ली गई थी।

🖕नगरपरिषद अध्यक्ष गीताबाई मालवीय

इसी का परिणाम है की आज नगर में लोगो को एक दिन छोड़कर नल के माध्यम से पेयजल सप्लाई किया जा रहा है, जबकि पूर्व में नगर की जनता को गर्मी के मौसम में नगर परिषद द्वारा सप्ताह में एक बार पेयजल सप्लाई किया जाता था, यह भी तब संभव होता था जब नगर के कुछ किसानो द्वारा अपने जलस्रोत से पानी दिया जाता था साथ में लाखो रुपए खर्च कर के टैंकरों से पानी परिवहन करवाया जाता था बावजूद इसके फिर भी लोगो को समय से पेयजल नही मिलता पता था। ऐसे में नगर की जनता पेयजल के लिये दर दर भटकती रहती थी, इन परिस्थितियों से निपटने के लिए परिषद द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रूपये खर्च करने के बावजूद भी नगर की जनता को समय से पानी नही मिल पाता था।

लेकिन आज वर्तमान परिषद भाग्यशाली है जो की कुंडलियां डेम का निर्माण हो गया और जनता के प्रति अपनी इच्छा शक्ति को परिषद ने विधायक दांगी के प्रयास से अमली जामा पहना कर नगर की जनता को व्यवस्थित रूप से नलों के माध्यम से पेयजल की सप्लाई कर प्रशंसा की हकदार बनी, साथ ही कई दशक से नगर में गर्मी के मौसम में लोगो को पानी के लिये जो परेशानी उठाना पड़ती थी उससे भी वर्तमान में निजात मिली है।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481