🎉 एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का प्रेसकार्ड वितरण समारोह आज सारंगपुर में…
राजगढ़ :- राजगढ़ जिले के एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पत्रकारों का कार्ड वितरण समारोह आज दिनांक 15 जून को सारंगपुर के ईदगाह रोड़ स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है.
कार्यक्रम के आयोजक स्थानीय प्रेसक्लब अध्यक्ष अनिल सोनी और एमए अलीम बाबा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने इसके लिए विशेष तैयारी की है. जिसमे जिले भर से आने वाले पत्रकारों के लिए सहभोज के आयोजन के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष और अतिथियों के हाथों से कार्ड वितरण होंगे. कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा के साथ मंत्री गौतम टेटवाल, जनपद CEO प्रमोदकमार सिंह, प्रदेश महामंत्री राकेश सक्सेना सहित जिले के सभी पत्रकारों में शामिल प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य मंचासीन रहेंगे। उक्त जानकारी कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने वाले पत्रकार माखन विजयवर्गीय द्वारा प्राप्त हुई है।
More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।