🎯 सांसी गिरोह के सरगना को पकड़कर, बरामद किये करीबन 64 लाख रूपये के सोने के गहने..

राजगढ़: संपूर्ण प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत जिले में भी लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में जिले की पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है.विदित हो की जिला भोपाल के फंदा क्षेत्र में अंतरराज्यीय अपराधियों के एक गिरोह द्वारा एक बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया था। जिला भोपाल के थाना खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में एक संगठित गिरोह के कुछ अपराधियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। इस दौरान अपराधियों ने उपरोक्त चोरी के संबंध में जिला भोपाल पुलिस ने प्राथमिक विवेचना में तकनीकी माध्यमों से ज्ञात करने पर पाया कि आरोपी जिला राजगढ़ के बोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले वाले हैं अतः उनकी पहचान हेतु राजगढ़ पुलिस टीम से संपर्क साधा गया। घटना का विवरण – दिनांक 29-04-2024 को थाना खजुरी सड़क जिला भोपाल में फरियादी दिनेश राठौर पिता माखनलाल राठौर निवासी सारंगपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह कपड़े का व्यापारी होकर दिनांक 28-04-2024 को भतीजी राजेश्वरी की सगाई के कार्यक्रम में राधारी ढाणी होटल फंदा जिला भोपाल आया था। दिनांक 29-04-2024 को रात्रि करीब 01 बजे सगाई कार्यक्रम के बाद गार्डन में पार्टी चल रही थी, खाना पीना हो रहा था। गहनों से भरा हुआ बैग मेरी पत्नी हेमकांता के पास रखा हुआ था जिसमें मेरी पत्नी, मेरी लड़की एवं मेरी मां के गहने व गिफ्ट के लिफाफे रखे हुए थे। बैग काले रंग का था। मेरी पत्नी ने खाना खाते समय वह बैग कुर्सी के उपर गार्डन की लान में रखा और थोड़ी देर बाद देखा तो कुर्सी पर रखा गहनों से भरा बैग नहीं मिला जिसकी तलाश आसपास गार्डन में सभी जगह किया जिसका कोई पता नहीं चला मेरी पत्नी के गहनों से भरा बैग कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिसकी कल से आज तक तलाश की, नहीं मिलने पर रिपोर्ट करता हूँ। अपराधी एवं अपराध की सूचना मिलते ही जिला राजगढ़ के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने उक्त घटना को गंभीरता से लेकर तत्काल एक पुलिस टीम के जरिए थाना बोडा क्षेत्र के कडिया सांसी में करीब 20 दिन का केम्प किया और सर्वे किया। इस दौरान आरोपी चिन्हित किए गए। विदित हो कि ग्राम काडिया सांसी में निवासरत अपराधिक प्रवृत्ति के लोग देश भर में अपराधों को अंजाम देते हैं इस कारण अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अन्य राज्यों की पुलिस का आना-जाना क्षेत्र में लगा रहता है और जिले की पुलिस टीम द्वारा उनकी हर संभव प्रयास कर आरोपी एवं मशरूका को जप्त कराने में सहायता की जाती है।

जिले के थाना बोडा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कडिया सांसी में पुलिस टीम का सामान्य रूप से आना-जाना कुछ कठिन प्रतीत हो रहा था क्योंकि गांव में निवासरत सांसी समुदाय के लोग एकत्रित होकर पुलिस बल का विरोध करना प्रारंभ कर देते थे। वही जिले के पुलिस कप्तान द्वारा लगातार उक्त क्षेत्र में प्रभावी गस्ती कारवाई सहित अपराधियों को चिन्हित किया गया एवं जिला भोपाल के अपराध में चोरी गया मशरूका जप्त करने में सफलता अर्जित की। अपराध के आरोपी थाना बोड़ा क्षेत्र के निवासी होने के साथ-साथ काफी शातिर प्रवृत्ति के होने से लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे थे वहीं पुलिस टीम भी आरोपीगण को चिन्हित कर उनके पीछे लगी हुई थी इसी क्रम में मुखविर सूचना व तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी प्रिंस पिता स्व. पुरूषोत्तम सिसोदिया उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम कड़िया सांसी थाना बोड़ा जिला राजगढ़ व सोहन सिसोदिया पिता बालकृष्ण सिसोदिया उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम कड़िया सांसी की वैष्णों देवी जम्मू कश्मीर होने की सूचना प्राप्त हई तत्काल पुलिस टीम जम्मू कश्मीर भेजी गई तब तक आरोपीगण वहां से वापस आने लगे। पुलिस टीम लगातार पीछा करती रही और आरोपीगण के थाना क्षेत्र में आने पर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई।

आरोपी गण ने थाना चंदन नगर इंदौर मे 2.5 लाख रूपये व 10 तोला सोना कुल कीमती 9.5 लाख रूपये, भंवरकुआँ इंदौर मे 6.5 तोला सोना कीमती करीबन 4.5 लाख रूपये, शाहपुरा राजस्थान में 1.5 लाख रूपये, रेवाड़ी हरियाणा में 30 तोला सोना कीमती 21 लाख रूपये का व खजूरी सड़क भोपाल मे करीब 40 तोला सोने के गहनें कीमती करीब 28 लाख रूपये की वारदातें करना स्वीकार किया। आरोपी प्रिंस व सोहन को थाना खजुरी सड़क भोपाल पुलिस के सुपुर्द किया गया।

वारदात का तरीका- कडिया सांसी गेंग द्वारा देश के विभिन्न स्थानो पर जाकर शादी समारोह के स्थलो व बैंक परिसरों की रैकी की जाती है। अस्पताल व सार्वजनिक स्थानों मे रहकर घटना स्थल को चिन्हित करतें हैं। शादियो में अच्छे कपडे पहनकर मेहमानो मे शामिल होकर दुल्हा एवं दुल्हन के माता पिता के बैग व सामान पर नजर रखते है और मौका पाते ही सोना चांदी से भरा बैग चुरा लेते है। अक्सर घटना में नाबालिग बच्चे का उपयोग करते है।
बरामद मशरूका – 64 लाख रूपये के सोने के गहने।
विशेष टीम- उनि राहुल रघुवंशी थाना प्रभारी मलावर, उनि रमेश जाट थाना सारंगपुर, आर. मुलायम पु.ला., आर. राहुल थाना कालीपीठ, आर. कृष्णा पु.ला., आर. पंकज जाट पु.ला., आर. सुमित सायबर सेल, म.आर. रीना राठौर थाना सारंगपुर, म.आर. रक्षा थाना कोतवाली राजगढ़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More Stories
झगड़ा प्रथा की आग में जला किसान का सपना: खेत में रखी धनिया फसल को लगाई आग, करीब 4लाख का नुकसान🔥
🚦47 लाख की 233 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बस में सफर कर रहे थे ‘मौत का सामान’ लेकर।
गलत नीयत का मिला परिणाम, तत्काल प्रभाव से पटवारी निलंबित, गया जेल की सलाखों मै।