dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

पुरोहित बस, बाबा बस रामलखन बस, गायत्री बस,पवन बस सर्विस तथा अन्य वाहनों मैं भरी थी क्षमता से अधिक सवारियां जिला परिवहन विभाग द्वारा बसों की चैकिंग कर 24000 रूपये का राजस्व वसूला।

🎯 पुरोहित बस, बाबा बस रामलखन बस, गायत्री बस,पवन बस सर्विस तथा अन्य वाहनों मैं भरी थी क्षमता से अधिक सवारियां जिला परिवहन विभाग द्वारा बसों की चैकिंग कर 24000 रूपये का राजस्व वसूला।


राजगढ़ 21 अगस्त, 2024 कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार आज बुधवार को जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य द्वारा कार्ययोजना बनाकर ब्यावरा-राजगढ रोड पर यात्री बसों की चैकिंग की गई।

चैकिंग के दौरान पुरोहित बस सर्विस, बाबा बस सर्विस, रामलखन बस सर्विस, गायत्री बस सर्विस, पवन बस सर्विस तथा अन्य वाहनों को चैक किया गया। क्षमता से अधिक सवारी बैठे पाये जाने पर 24000 रूपये का राजस्व वसूला गया। एक बस न्यू रॉयल स्टार बिना परमिट एवं फिटनेस के संचालित पाई गई। जिसे जप्त कर पुलिस थाना राजगढ में रखा गया।

परिवहन विभाग की टीम का नेतृत्व जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेन्द्र वैश्य द्वारा किया गया। टीम के साथ परिवहन उप निरीक्षक अशोक शर्मा, परिवहन आरक्षक संदीप कुशवाह तथा होमगार्ड के जवान साथ रहे। यह कार्यवाही अभी निरन्तर जारी है तथा भविष्य में भी इस प्रकार चैकिंग की कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481