🎯 थाना माचलपुर पुलिस को मिली सफलता 24 घंटे के अंदर लूट के आरोपीगणों के किया गिरफ्तार।
थाना माचलपुर, जिला राजगढ़.- जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा (IPS) के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा एवं एसडीओपी खिलचीपुर आनंद राय के मार्गदर्शन में
पोलखेडा रोड माचलपुर पर दिनांक 26.08.24 को हुई मोटर साइकिल लूट की घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर 24 घंटे के अंदर लूट के 03 आरोपीगण 1. प्रेमसिह पिता ज्ञानसिह वर्मा निवासी ग्राम कूमडा 2. पिंटू पिता देवीलाल वर्मा निवासी ग्राम ग्राम कूमडा 3. कालू पिता कैलाश वर्मा निवासी ग्राम नांदरी को अपराध क्रमांक 204/24 धारा 309(6) BNS में गिरप्तार कर आरोपीगणों के कब्जे से लूटी गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल बरामद की गई।
गिरफ्तार शुदा आरोपीगणों को माननीय जेएमएफसी कोर्ट जीरापुर पेश कर जिला जेल राजगढ़ दाखिल किया गया है। उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी माचलपुर निरीक्षक जितेन्द्र मावई, उनि गुडडू कुशवाह़, सउनि राधेश्याम ठाकुर, आरः 766 रविन्द्र जाट, आर. 920 तुलसीराम दांगी, आर. 1034 दिलीप धनगर, आर0 965 पप्पू दांगी आर0 900 विष्णु जाट सायबर सेल राजगढ से आरक्षक अशोक राहोरिया का विशेष योगदान रहा है।
More Stories
झगड़ा प्रथा की आग में जला किसान का सपना: खेत में रखी धनिया फसल को लगाई आग, करीब 4लाख का नुकसान🔥
🚦47 लाख की 233 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बस में सफर कर रहे थे ‘मौत का सामान’ लेकर।
गलत नीयत का मिला परिणाम, तत्काल प्रभाव से पटवारी निलंबित, गया जेल की सलाखों मै।