dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 60 वे स्थापना दिवस पर नगर मैं निकली बाइक वाहन रैली।

🎯 विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के 60 वे स्थापना दिवस पर नगर मैं निकली बाइक वाहन रैली।


माचलपुर :-विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल का 60 वां स्थापना दिवस माचलपुर प्रखंड द्वारा बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस गौरवशाली दिवस पर मनाए गए कार्यक्रम में प्रखंड माचलपुर और नगर के समस्त हिन्दू भाई उपस्थित रहे।।

कार्यक्रम का शुभारंभ कोडक्या से पधारे संत श्री श्याम जी गुरुजी और नयागांव से पधारे गुरुजी ने श्रीराम भगवान दरबार की पूजन कर दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विहिप के जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र उपाध्याय, जिला समरसता प्रमुख दीपक मारू, जिला सुरक्षा प्रमुख लक्ष्मण गुर्जर, जिला मठ मंदिर प्रमुख विष्णु दांगी आरएसएस के विभाग बौद्धिक प्रमुख दीपक दुबे और जिला पदाधिकारीयों ने मंच को सुशोभित कर अपना सानिध्य प्रदान किया।

 

सभी अतिथियों का मंगल तिलक लगाकर और भगवा साफी द्वारा सम्मान कर स्वागत बेला को संपन्न कर जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र उपाध्याय का स्थापना दिवस से संबंधित व्याख्यान हुआ। कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन दीपक मारू ने किया और प्रखंड मंत्री भानु प्रताप सिंह चौहान, प्रखंड संयोजक यदुनन्दन त्रिवेदी ने सभी मंचासीन अतिथियों, ग्राम, नगर से पधारे सभी कार्यकर्ताओं और सनातनियो, पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात बड़े ही जोश और उमंग के साथ D J की धुन और ढोल धमाकों के साथ बाइक वाहन रैली निकाली गई जो सम्पूर्ण माचलपुर नगर का भ्रमण कर पुनः SMG मैरिज गार्डन में पहुंची जहां सभी कार्यकर्ता और हिन्दू भाइयों को अल्पाहार कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481