
♦️शासकीय प्राथमिक विद्यालय सनखेडी से शासकीय कन्या हाई स्कूल माचलपुर स्थानांतरित होने पर रखा गया विदाई समारोह
माचलपुर:- शासकीय प्राथमिक विद्यालय सनखेडी संकुल केंद्र माचलपुर ब्लॉक जीरापुर जिला राजगढ़ में पंकज कुमार व्यास का विदाई समारोह रखा गया, पंकज व्यास का शासकीय कन्या हाई स्कूल माचलपुर मैं स्थानांतरित हुआ है, सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । तत्पश्चात विद्यालय की तरफ से अतिथियों का स्वागत किया गया इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी गई ,गांव सनखेड़ी वालों ने पंकज कुमार व्यास को भाव विभोर होकर विदाई दी, पंकज व्यास ने कहा कि मुझे जीवन में ऐसा गांव नहीं मिलेगा मैंने यहाँ गाँव वासियों का सहयोग प्राप्त कर जो छात्र स्कूल नही आते थे ऐसे अनेक छात्र छात्राओं को स्कूल तक लाकर पढ़ाया है, साथ ही पंकज व्यास द्वारा विद्यालय में एक म्यूजिक सिस्टम भेट भी किया गया ।

इस अवसर पर माचलपुर संकुल प्राचार्य दिनेश गौतम, बालचंद दांगी जनशिक्षक बृजभूषण त्रिवेदी हाई स्कूल पोल खेड़ा, जितेंद्र मालवीय हाई स्कूल खारपा, पूरसिंह राठौर, कैलाश चंद्र राठौर प्रा वि जोधपुरा, रोशनसिंह गुर्जर प्रा.वि. मोहली(खुर्द) , शाला स्टॉफ से मदन लाल गुर्जर , श्रीमती गायत्री मालवीय, राधेश्याम गुर्जर ,अर्जुन सिंह गुर्जर (मोहली ) दयाराम मालवीय, गांव सनखेड़ी के अभिभावक गण ,एवं विद्यालय के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

More Stories
“घूस लेते ही ‘गेम ओवर’—लोकायुक्त टीम ने दबोचा भ्रष्ट लिपिक”, “पहले 20 हजार डकारे, बाकी लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू”..
जीरापुर तहसील में नया नेतृत्व—राजेश कुमार बैरागी बने लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष।
💥SDM अंकिता जैन और SDOP नागर ने अदिति का बढ़ाया मान, छोटी बहन ने थामा सम्मान का गौरव पुरस्कार।