🎯 नगर परिषद माचलपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान का आयोजन किया गया।
माचलपुर:- स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत नगर परिषद माचलपुर द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। उक्त अभियान के समापन के अवसर पर दिनांक 2 अक्टूबर 2024 को प्रधानमंत्री के विज्ञान भवन नई दिल्ली में “स्वच्छ भारत दिवस” राष्ट्रीय आयोजन किया गया तथा मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य एवं माननीय विभागीय मंत्री, माननीय राज्यमंत्री, संबंधित विभागीय विभागों के माननीय मंत्रीगणों, सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी में उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में राज्य स्तरीय आयोजन किया गया उक्त दोनों आयोजन का सीधा प्रसारण नगर परिषद माचलपुर द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, स्वच्छता चैंपियन, सफाई मित्रों एवं नगरवासियों को दिखाया गया।
नगर परिषद माचलपुर द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान के 10 वर्ष की सफल यात्रा के इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान पाटीदार,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामगोपाल खंडेलवाल,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमति गीता बाई मालवीय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज नामदेव, ओर वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश बंसल के द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2024 में सहयोग करने वाले स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सुरेश चंद्र सोनी, स्वच्छता चैंपियन , विद्यालय के प्राचार्य और सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह के पश्चात सभी सम्मानियगणों के द्वारा श्रमदान कर नगर को स्वच्छता में सभी की भागीदारी का संदेश दिया गया। उक्त कार्यक्रम में पार्षदगण पवन कुमार राठौर , राहुल मालवीय, महेश चंद्र शर्मा,नोडल अधिकारी इंजीनियर गोविंद सिंह सोधिया, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सुरेश चंद्र सोनी, स्वच्छता चैंपियन सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के संचालक लक्ष्मीनारायण, काशी गुरुकुल विद्यालय के संचालक लखन पाटीदार, मां दुर्गा एकेडमी के संचालक अनिल पाटीदार,शासकीय प्राथमिक विद्यालय प्राचार्य अब्दुल करीम खान समस्त नगर परिषद कर्मचारीगण व सफाई मित्र और नगर परिषद की सहयोगी संस्था अक्षत ईको ग्रीन्स के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनोज नामदेव के द्वारा स्वच्छता शपथ ग्रहण करवा कर किया गया।
More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।