dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

निगेटिव न्यूज़:- कार में किशोरी से 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म… हंगामे के बाद 2 गिरफ्तार तीसरा आरोपी फरार।

निगेटिव न्यूज़:- कार में किशोरी से 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म… हंगामे के बाद 2 गिरफ्तार तीसरा आरोपी फरार।

उज्जैन :- उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी से कार मे 3 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे आगर रोड स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है. तीसरा आरोपी फरार है। चिमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को अहमदनगर निवासी साहिल, शाहिद व मक्सी निवासी समीर लेकर गए थे। पीड़िता के भाई ने बताया गुरुवार सुबह 10 बजे नाबालिग की सहेली उसे लेकर गई थी। सहेली तो शाम को लौट आई, पर पीड़िता का पता नहीं चला। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई।

शुक्रवार को भी खोजबीन चलती रही। इस बीच, किशोरी ने देवास में रहने वाले मामा को मैसेज भेजकर मेडिकल कॉलेज के पास होने की जानकारी दी।इसके बाद परिजन उसे लेने पहुंचे। आरोप है कि परिजनों ने जब नाबालिग की सूचना पुलिस को दी तो जवाब मिला कि आप लोग ही नाबालिग को लेकर थाने पर आ जाओ। इसके बाद परिजन और कुछ हिंदूवादी कार्यकर्ता नाबालिग को मेडिकल कॉलेज के पास से लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता ने बताया कि सहेली उसे झूठ बोलकर ले गई थी कि चौराहे पर कोई दोस्त बुला रही है। जब मैं पहुंची तो वहां साहिल और उसके साथियों ने मुझे कार में बैठा लिया और दरवाजे लॉक कर दिए।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481