dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

अवैध जुआं पकड़या – पूर्व सरपंच सहित 04 आरोपी पकड़ मैं 22 बाइक व नगदी सहित जप्त मशरुका — कुल मूल्य ₹21,80,950..

 

 

अवैध जुआं पकड़या – पूर्व सरपंच सहित 04 आरोपी पकड़ मैं 22 बाइक व नगदी सहित जप्त मशरुका — कुल मूल्य ₹21,80,950..

 

*राजगढ पुलिस की बड़ी कार्यवाही – गोपालपुरा में अवैध जुआ पकड़ा, 04 आरोपी गिरफ्तार, 22 बाइक व नगदी जप्त*

राजगढ़ जिले में जुआ एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के.एल. बंजारे एवं एसडीओपी राजगढ अरविंद सिंह राठौर के मार्गदर्शन में राजगढ पुलिस द्वारा बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।

आज दिनांक 09.12.2025 को को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोपालपुरा थाना खुजनेर में बाबूलाल यादव के खेत के समीप लोग ताश पत्तों से रुपये पैसों का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर दबिश दी गई।

लगभग 20-22 लोग जुआ खेलते पाए गए, घेराबंदी कर 04 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया—

1️⃣ बाबूलाल पिता नारायणसिंह यादव (पूर्व सरपंच) निवासी गोपालपुरा

2️⃣ देवनारायण पिता रंगलाल यादव निवासी खुजनेर

3️⃣ सोनू पिता पप्पू छारी निवासी कडियासांसी थाना बोडा

4️⃣ इरफान उर्फ इमरान पिता मुसामिन मंसूरी निवासी पड़ाना थाना सारंगपुर

*जप्त मशरुका — कुल मूल्य ₹21,80,950/-*

✔ नगदी — ₹79,450/-

✔ 04 एंड्राइड + 01 कीपैड मोबाइल — लगभग ₹1,00,000/-

✔ ताश पत्तों की 52 कार्ड की सेट एवं 17 बंद गड्डियां — लगभग ₹1,500/-

✔ 22 मोटरसाइकिलें — लगभग ₹20,00,000/-

मौके पर विधिवत जप्ती पंचनामा तैयार किया गया।

आरोपियों के धारा 23(2) भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत लिए गए मेमोरेण्डम में अन्य अवैध जुआ संचालकों के नामों का खुलासा—

*अवैध जुआ संचालन में संलिप्त बताए गए आरोपी*

• कमल पिता ग्यारसीराम पुष्पद, निवासी खुजनेर

• सोनू पिता प्रेमनारायण यादव, निवासी खुजनेर

• दिनेश उर्फ दयालु पिता कनीराम यादव, निवासी खुजनेर

• कमल पिता तुलसीराम यादव, निवासी खुजनेर

• रामबाबू पिता रामसिंह चंदेल, निवासी खुजनेर

• महेश उर्फ मास पिता गोवर्धन यादव, निवासी खुजनेर उक्त सभी के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सतत् प्रयास जारी है। आरोपियों का कृत्य धारा 13 पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट एवं 112(2) बी.एन.एस. के तहत दण्डनीय पाए जाने से कायमी अपराध क्रमांक 219/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। राजगढ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध जुआ एवं संगठित अपराधों के विरुद्ध इसी प्रकार कड़ी एवं निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481