
🎊 शासकीय महाविद्यालय के भवन हेतु आवटिंत भूमि का अवैध अतिक्रमण हटाया…

राजगढ़ (सुठालिया) 11 दिसम्बर, 2025 तहसीलदार सुठालिया द्वारा बताया गया कि कार्यालय प्रचार्य शासकीय महाविद्यालय सुठालिया द्वारा शासकीय महाविद्यालय के भवन हेतु आवटिंत भूमि पर राजस्व कोटवार द्वारा किये गये अवैध कब्जा हटाने हेतु पत्र प्रस्तुत किया गया था। जिस पर मौके जांच में आवटिंत भूमि सर्वे नं. 17/3, में मदनलाल पिता मानसिंह द्वारा 0.025 हैक्ट. भूमि पर कुआ पक्का 01 व अर्द्धपक्का मकान का निर्माण कर अवैध कब्जा कर लिया था। जिसे राजस्व प्रकरण क्रं. 12/अ-68/2025-26 पर दर्ज किया जाकर अतिक्रमण को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिसका अनावेदक द्वारा प्रकरण सुनवाई दिनांक तक कोई जवाब पेश नही किया तत्पश्चात प्रकरण में बेदखली आदेश पारित किया गया। साथ ही गुरूवार को राजस्व, नगर पालिका तथा पुलिस बल द्वारा सयुंक्त रूप से मौके पर अतिक्रमण हटाया गया। जिससे कालेज की बाउड्रीवाल निर्माण कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।

More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।