dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

सघन वाहन चेकिंग, माचलपुर में देर रात तक पुलिस अलर्ट..

सघन वाहन चेकिंग, माचलपुर में देर रात तक पुलिस अलर्ट..

 

माचलपुर नगर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार रात 11 बजे के बाद से आधी रात तक पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। देर रात तक चले इस अभियान के दौरान नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आई। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बनाकर दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर जांच की।

वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीयन, बीमा सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। बिना नंबर प्लेट, संदिग्ध वाहनों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर विशेष नजर रखी गई। कुछ वाहन चालकों से पूछताछ भी की गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। थाना प्रभारी भागीरथ शाक्य ने बताया कि आगे भी शाम से ही अलग-अलग जगहों पर पॉइंट बनाकर नियमित रूप से वाहन चेकिंग की जाएगी..

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481