dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

चंद्र ग्रहण के चलते होली की हुड़दंग 4 मार्च को, होलिका पूजन, दहन 2 मार्च को, हिंदू उत्सव समिति ने की तिथियों को लेकर स्थिति स्पष्ट।

( दैनिक मधुर दर्पण समाचार / आकाश शर्मा )

माचलपुर – स्थानीय सराफ मैरिज गार्डन मै चंद्र ग्रहण को लेकर चल रहे असमंजस के बीच नगर हिंदू उत्सव समिति सदस्यों की उपस्थिति मै सर्वसम्मति से होली पर्व की तिथियों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। निर्णय लिया गया कि दो मार्च को शाम होलिका पूजन व दहन किया जाएगा। जबकि रंग उत्सव 4 मार्च को मनाया जाएगा।

चंद्र ग्रहण होने के कारण लोगों में रंगोत्सव और परंपराओं को लेकर भ्रम था। ग्रहण के प्रभाव के चलते तीन मार्च को जलपान व भोजन कराना वर्जित रहेगा। हिंदू उत्सव समिति ने इस बार होली और धुलंडी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाने का भी निर्णय लिया रंगोत्सव रंगों और उमंग से सराबोर होगा, बता दे कि शास्त्र के अनुसार, रंगों वाली होली चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन खेली जाती है। इस साल 3 मार्च के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। उदया तिथि और परंपराओं के अनुसार, प्रतिपदा तिथि में ही रंग खेलने का विधान है, जो 04 मार्च को पड़ रही है। ऐसे में 04 मार्च बुधवार को मनायी जाएगी रंगों वाली होली चूंकि 03 मार्च को स्नान-दान की पूर्णिमा मनाई जाएगी। चंद्र ग्रहण और सूतक को ध्यान में रखते हुए 04 मार्च को रंगों की होली खेलना शास्त्रों के अनुसार उचित रहेगा।

 

आज आयोजित हिंदू उत्सव समिति की मीटिंग मै हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा, पूर्व हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, रामगोपाल मोदी, बालमुकुंद सर्राफ, रामगोपाल खंडेलवाल, रोडू राम गुजराती, गिरिराज मोदी, शिव प्रसाद मारू, गोविन्द सर्राफ, पार्षद पवन राठौर, पार्षद दयाराम राठौर, पार्षद भगवान सिंह गुर्जर, समंदरसिंह गुर्जर, सुरेंद्र सिंह गुर्जर, संजय शर्मा, शिव प्रसाद गुजराती, नंदन उपाध्याय,महेश नागर, गोविद त्रिवेदी,चंदन सर्राफ, गोवर्धन मंडलोई, प्रकाश सोनी, प्रदीप बंसल, घनश्याम गुर्जर, आकाश शर्मा सहित अनेक हिंदू उत्सव समिति सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481