dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

बच्चों की परीक्षा के चलते तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई।।

🚔 बच्चों की परीक्षा के चलते तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई।।

📸 तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

थाना कोतवाली, जिला राजगढ़  – राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  के एल बंजारे और एसडीओपी राजगढ़ अरविन्द सिंह राठौर के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई की।  

घटना का विवरण:

दिनांक 27.02.2026 को पुरा मोहल्ला, संतोषी माता मंदिर के पास रोड पर वाहन पीकप क्रमांक MP 39 G 2191 तेज आवाज में डीजे बजाते हुए रात्रि लगभग 08:30 बजे पाया गया। डीजे को मौके पर ही जप्त किया गया।  

आरोपी का नाम:

1. लोकेंद्र पिता रमेश मेवाड़े (आयु 28 वर्ष) निवासी ग्राम पाटनकलां –डीजे संचालक  

कानूनी कार्यवाही

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 125/2026 के तहत धारा 223(ए) बीएनएस और 7/15 कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।  

जप्त सामग्री

पीकप क्रमांक एमपी39 जी 2191

पीछे की तरफ लगे 08 बड़े स्पीकर 01 जनरेटर 04 म्यूजिक मशीने 01 मिक्सचर मशीन  

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ निरीक्षक मंजू मखेनिया, उप निरीक्षक सुभाष द्विवेदी, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शर्मा, आरक्षक ललित तोमर और विवेक पाटिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सख्त अभियान जारी रहेगा वर्तमान में बच्चों की परीक्षा के चलते तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि छात्रों की पढ़ाई में बाधा न उत्पन्न हो।

        —— विज्ञापन ——–

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481