👉 आचार्य निर्माण का महायज्ञ शुरू: बांगपूरा में प्रारंभ हुआ सरस्वती शिशु मंदिर संकुल बाड़गांव का आचार्य अभ्यास वर्ग।
👉 विद्यालय विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार निर्माण पर हुआ मंथन, 45 आचार्यों ने लिया प्रशिक्षण।
बांगपूरा/राजगढ़ संवाददाता आकाश शर्मा। मां ग्रामीण लोक शिक्षण समिति जिला राजगढ़ द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर संकुल केंद्र बड़गांव का आचार्य अभ्यास वर्ग गुरुवार को बांगपूरा में विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणापाणी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में जिला समिति सदस्य गुलाब सिंह सोनगरा, प्राचार्य मांगूसिंह सोनगरा एवं संकुल प्रमुख सोनू शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर वर्ग का शुभारंभ किया।
अतिथियों का स्वागत विद्यालय के आचार्य लालचंद मालाकार एवं बालचंद वर्मा द्वारा किया गया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य मांगूसिंह सोनगरा ने “विद्यालय विकास में आचार्य की भूमिका” विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आचार्य ही विद्यालय की आत्मा होते हैं और उनके माध्यम से ही संस्कारयुक्त शिक्षा का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। प्रशिक्षण वर्ग के विभिन्न सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। शासकीय शिक्षक सुरेश दांगी ने गणित विषय का अध्यापन कराया, वहीं जगदीश नामदेव ने अंग्रेजी विषय की बारीकियों से आचार्य परिवार को अवगत कराया। संजय चौहान ने आईसीटी (ICT) विषय पर आधुनिक तकनीक के उपयोग संबंधी जानकारी दी। इसके अलावा राजेश कारपेंटर, प्रधानाचार्य लखोनी ने “अभिभावक संपर्क क्यों और कैसे” विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।
शारीरिक सत्र में मुख्य शिक्षक सोनू शर्मा ने समता योग एवं विभिन्न अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया। वर्ग में संकुल के सभी 8 अपेक्षित विद्यालयों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। कुल 59 अपेक्षित आचार्य-दीदी में से 45 की उपस्थिति दर्ज की गई।आचार्य अभ्यास वर्ग के सफल संचालन में संयोजक मांगूसिंह सोनगरा, मुख्य शिक्षक सोनू शर्मा, वर्ग प्रबंधक लालचंद मालाकार, बौद्धिक प्रमुख राजेश कारपेंटर एवं देवीलाल लववंशी, शिक्षण प्रमुख कमलेश गुर्जर एवं मुकेश गुर्जर, आईसीटी प्रमुख संजय चौहान, लेखापाल सिद्धूलाल शर्मा सहित समस्त आचार्य परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान सभी आचार्य-दीदी को चाय एवं अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। अंत में विसर्जन मंत्र के साथ प्रथम दिवस का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह जानकारी दिनेश पालीवाल, प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर भानपुरा द्वारा प्रदान की गई।
— रिपोर्टर ✍️

आकाश शर्मा, पत्रकार
माचलपुर, जिला राजगढ़

More Stories
पेंशनर्स के स्वास्थ्य की चिंता: निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ. पीयूष बैसला ने दिए स्वस्थ जीवन के मंत्र..
50 हजार की मांगी रिश्वत मै 20 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ी गईं राजगढ़ CMHO, अब 5 लाख देकर लोकायुक्त में ‘सेटिंग’ की कोशिश के दावे से सनसनी..
👉 गोवर्धन परिक्रमा, खाटू श्याम दरबार में हाजिरी, मरीजों की सेवा और वृक्षारोपण—ऐसे मनाया विधायक हजारीलाल दांगी ने जन्मदिन।