जिले के नरसिंहगढ़ पुलिस को मिली सफलता अपहृत नाबालिग बालिका को गुजरात के मोरवी शहर से दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार..
दिनांक 28/11/2023 जिला मुख्यालय राजगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक श्धर्मराज (भापुसे) द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक बालिकाओं को अभियान चलाकर दस्तयाब करने के लिए निर्देशित किया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ श्री उपेंद्र सिंह भाटी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ की टीम द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को गुजरात के मोरवी शहर से दस्तयाब करने में और आरोपी धर्मेंद्र विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम कड़िया ब्राह्मण थाना नजीराबाद जिला भोपाल को गिरफ्तार करने सफलता प्राप्त की है । दिनांक 11/10/23 को फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया था कि उसकी नाबालिग बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर ले गया है जिस पर से थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 644/23धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने के लिए थाना नरसिहगढ़ पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए गए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ द्वारा अपहृत बालिका की पतारशि के लिए ₹2000 नगद इनाम की घोषणा की गई थी।
थाना नरसिंहगढ़ की पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व लग्न से कार्य करके उच्च कोटि की व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए उक्त बालिका को 26/11/23 को गुजरात के मोरवी शहर से दस्तयाव करने में सफलता प्राप्त की एवं आरोपी धर्मेंद्र विश्वकर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 366A, 376(3), 376(2)N भादवि 5/6 पाक्सो एक्ट इजाफा कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ संतोष वाघेला, उपनिरीक्षक राजेंद्र गुर्जर, आरक्षक दीपक यादव, आरक्षक राजमल एवं सायबर सेल से प्रधान आरक्षक शशांक सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
More Stories
“घूस लेते ही ‘गेम ओवर’—लोकायुक्त टीम ने दबोचा भ्रष्ट लिपिक”, “पहले 20 हजार डकारे, बाकी लेते ही रंगे हाथ पकड़ा गया बाबू”..
जीरापुर तहसील में नया नेतृत्व—राजेश कुमार बैरागी बने लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष।
💥SDM अंकिता जैन और SDOP नागर ने अदिति का बढ़ाया मान, छोटी बहन ने थामा सम्मान का गौरव पुरस्कार।