dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

पुलिस टीम ने अवैध तरीके से रेत का कारोबार करने वाले के विरुद्ध की कार्यवाही…

दैनिक मधुर दर्पण द्वारा

         🖕🤳 आकाश शर्मा

दिनांक 28/11/2023 राजगढ़ जिले के सुठालिया पुलिस टीम ने अवैध तरीके से रेत का कारोबार करने वाले के विरुद्ध की गई कार्यवाही
रेत चोरी एवं खनिज अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही
रेत से भरे ट्रेक्टर ट्राली कीमती 06 लाख रुपये का मशरूका किया जप्त।

राजगढ़ जिले मे अवैध रेत का कारोबार करने वाले के विरुद्ध जिला पुलिस अधीक्षक धर्मराज (भापुसे) के कुशल नेतृत्व मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन मे लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी तारतम्य में थाना प्रभारी सुठालिया निरी. अनिल कुमार राय दिनांक 27.11.2023 को हमराह फोर्स आरक्षक 687 सूरज आरक्षक 366 श्रीलाल मीना चालक प्रआर 162 विनोद चौधरी मय शासकीय वाहन के रवाना होकर इलाका भ्रमण करते बस स्टैण्ड सुठालिया पर था कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मऊ रोड़ से एक टेक्टर ट्राली अवैध रुप से रेत भरकर सुठालिया की तरफ ला रहा है ।

सूचना से हमराह फोर्स को अवगत कराया व सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु थाने से सउनि शिवराज मीना को तलब कर ग्राम मऊ तरफ जा रहै थे जैसे ही सुभाष स्कूल के सामने पहुंचे तो सामने से एक नीले रंग का फार्मट्रेक ट्रेक्टर जिस पर नम्बर प्लेट नही थी आता दिखा जिसमे रेत भरी हुई थी जो पुलिस को देखकर टेक्टर का चालक ट्रेक्टर ट्राली छोडकर भागने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेराबंदी करके पकडा जिसका नाम पता पुछा तो उसनें अपना नाम अनिल जाति लोधा उम्र 23 साल निवासी ग्राम टोंका थाना सुठालिया का होना बताया जिससे रेत का परिवहन करने के संबंध मे बैध दस्तावेज रायल्टी की मांग की जो कोई बैध दस्तावेज नही होना बताया ।

आरोपी अबैध रुप से रेत की चोरी कर परिवहन करते पाये जाने पर आरोपी अनिल लोधा का कृत्य धारा 379, 414 भादवि 4, 21 खान अधिनियम के तहत दण्डनीय पाया जाने से थाना प्रभारी द्वारा निर्देशित करने पर एक नीले रंग का फार्मट्रेक ट्रेक्टर जिसका इंजन नम्बर E2564642 एवं चेचिस नम्बर T052569267FK है कुल कीमती 6,00,000 रुपये को समक्ष पंचान आरक्षक 366 श्रीलाल मीना व आरक्षक 687 सूरज चावरिया थाना सुठालिया के मुताबिक जप्ती पंचनामा के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया व जप्ती पंचनामा तैयार किया एवं आरोपी अनिल लोधा का जप्तशुदा ट्रेक्टर रेत से भरी ट्राली मय फोर्स के थाने वापस आये जप्तशुदा ट्रेक्टर ट्राली को थाने पर सुरक्षार्थ खडा किया आरोपी के विरुद्ध अपराध 422/2023 धारा 379, 414 भादवि, 4, 21 खान अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्रवाई में तत्कालीन थाना प्रभारी सुठालिया निरी. अनिल कुमार राय व उनकी टीम के सउनि शिवराज मीना , आर 366 श्रीलाल मीना, आर 687 सूरज , आर 867 सचिन कुमार नामदेव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481