dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

लड़की को बहला फुसलाकर कर ले जाने वाले व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता..

दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा

🤳🖕  आकाश शर्मा संपादक

लड़की को बहला फुसलाकर कर ले जाने वाले व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता..

जिले के थाना भोजपुर पुलिस की बड़ी सफलता,  376 पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

दिनाँक 08/12/23 भोजपुर:- राजगढ़ पुलिस अधीक्षक धर्मराज (भापुसे) द्वारा बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों पर  संज्ञान लेकर अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के दिशा निर्देशों के पालन में जिले में लगातार अपराधों पर नियंत्रण करने हेतु कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में थाना भोजपुर की पुलिस टीम ने बालिका को बहला फुसलाकर कर ले जाने वाले व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता अर्जित की है। दिनांक 25.11.2023 को अपहरिता के पिता ने थाना भोजपुर आकर रिपोर्ट लिखाई कि सेमलापुरा मामा के यहाँ से मेरी लड़की को बहला फुसलाकर आरोपी उमराव उर्फ हेमराज तंवर उम्र 21 साल निवासी गोलाखेड़ा थाना राजगढ़ भगा कर ले गया हैं,

फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना भोजपुर मैं अपराध क्रमांक 428/23 धारा 363, इजाफा 366, 376, भादवि, 5/6 पॉस्को एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया  बालिका की दस्याबी के हर संभव प्रयास किए गए तो दिनांक 7-12 -23 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा, एसडीओपी  खिलचीपुर आनंद कुमार राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा एक टीम बनाकर राजगढ़ नाका नं 03 से अपहृत व आरोपी उमराव उर्फ हेमराज तंवर निवासी गोलाखेड़ा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना आये बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भोजपुर  निरीक्षक सुनील केवट, उनि जितेंद्र सिंह मवाई, सउनि अशोक कटारिया, आर देवेंद्र, आर विशेष जाट, आर महेंद्र परिहार, महिला आरक्षक शोभना व्यास का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481