dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

भाजपा माचलपुर मंडल अध्यक्ष ने मनोकामना पूर्ण होने पर रींगस मोड़ से नंगे पैर खाटू श्याम जी तक पैदल यात्रा कर चढ़ाया निशान।

📣 भाजपा माचलपुर मंडल अध्यक्ष ने मनोकामना पूर्ण होने पर रींगस मोड़ से नंगे पैर खाटू श्याम जी तक पैदल यात्रा कर चढ़ाया निशान।

     📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार

                🎤🖕🤳 आकाश शर्मा

माचलपुर :- ग्राम पिपलिया कुलमी के खाटूश्यामजी भक्तों व माचलपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष हनुमान प्रसाद पाटीदार द्वारा खिलचीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हजारीलाल दांगी की विजय होने पर बाबा खाटू श्याम जी से प्रार्थना की थी हजारीलाल दांगी चुनाव मे विजय होते है तो पद यात्रा कर, बाबा के दरबार मे हाजरी लगाएंगे, जो बाबा ने इस मनोकामना को पूर्ण की,

बाबा श्याम के श्री चरणों में रींगस के मोड़ से 20 किलोमीटर पैदल यात्रा करते हुए खाटू श्याम दरबार में भाजपा मंडल अध्यक्ष माचलपुर हनुमान पाटीदार सहित मित्र मंडल सुरेश तेजरा, जगदीश तेजरा,कमल नाथ, सांवलिया तेजरा, द्वारा नंगे पैदल चलकर बाबा के श्री चरणों मैं निशान व प्रसाद चढ़ाया।

बाबा खाटू श्याम जी की महिमा बड़ी ही निराली है खाटूश्यामजी भारतीय राज्य राजस्थान के सीकर जिले का एक महत्वपूर्ण कस्बा है। यह खाटूश्यामजी के मन्दिर के लिए प्रसिद्ध है। बाबा खाटू श्याम जी का संबंध महाभारत कालीन बताया जाता है। कथाओं में खाटू श्याम मंदिर का इतिहास हजारों साल पुराना है।

खाटूश्यामजी
खाटूश्यामजी का मन्दिर जो प्रसिद्ध मकराणा मार्बल से बना हुआ है कस्बे का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण है। खाटूश्यामजी को कलयुग के देवता माना जाता है।

श्याम कुंड
मंदिर से कुछ दूरी पर ही पवित्र श्याम कुंड स्थित है। बाबा श्याम का शीश इसी जगह से प्राप्त हुआ था इस वजह से इस कुंड के पानी को बड़ा पवित्र माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यह पानी पाताल लोक से आता है और जो भी व्यक्ति इस पानी से स्नान करता है उसके सभी पाप धुल जाते हैं। पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग कुंड बने हुए हैं। कुंड के पास में ही छोटे श्याम मंदिर के साथ-साथ अन्य कई मंदिर बने हुए हैं।

श्याम बगीची
मन्दिर के पास में एक समृद्ध बाग है, जहाँ से देवता को समर्पित करने के लिए फूल प्राप्त किये जा सकते हैं।

गौरीशंकर मन्दिर
यहाँ शिव मन्दिर भी है, जो खाटू श्यामजी के मन्दिर के पास में ही है।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481