📣 ज़िलाधीश महोदय ध्यान देवे, घने कोहरे से परेशान छोटे बच्चें, शीत लहर मैं कैसे जाए स्कूल,ऐसे में नौनिहालों का अभी स्कूल जाना हो रहा है मुश्किल..
📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार

✍️🖕 आकाश शर्मा संपादक


राजगढ़:- दोपहर के समय 3 बजे भी ऐसा लग रहा है कि मानो सुबह की 6 बजे हो, सर्दी अपने पूरे शबाब पर है, करीब 3 दिनों से पूरे जिले मे शीत लहर दौड़ रही है, और तो और आज से हवाओं ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है, शीत लहर के इस आक्रमक रुख पर शासन प्रशासन का ध्यान क्यो नही है ये बड़े आश्चर्य की बात है। ऐसे मैं जबकि आसपास के अनेक जिलो मैं शीतकालीन छुट्टियां आगे बढ़ गई है, राजगढ़ जिले मे जिलाधीश महोदय का इस और ध्यान नही है, छोटे क्या और बड़े क्या ऐसे मौसम मैं हर व्यक्ति की सोच होती है अपने घर मे सुरक्षित और परिवार के साथ रहकर बीमारियों से बचा रहे,
घने कोहरे के मिजाज ये है की दोपहर मैं कुछ दूरी पर जाने वाली गाड़िया भी एक दूसरे को नज़र नही आ रही है, आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से माचलपुर कुछ ही बच्चे स्कूलो मैं पहुँच पा रहे है, माचलपुर नगर से पढ़ने के लिए डेली नगर से बाहर जाने वाले बच्चें जो जीरापुर, और 25 किलोमीटर सोयत जाते है, उनका आना जाना बसों से या मिनी गाड़ियों से होता है, घने कोहरे मैं यात्रा करना भी बच्चो को भारी पड़ रहा है, ऐसे मैं, ऐसे मैं जो बच्चे स्कूल जा रहे है उनका तो हाल बेहाल है, ठंड मैं परेशान होते बच्चों को देखते हुए शीतकालीन छुट्टियों को आगे बढ़ जाना चाहिए था, ये स्कूल जाते बच्चो व उनके परिजनों के लिए हितकारी होगा।



More Stories
माचलपुर में विकास की बड़ी सौगात: 81 लाख से बदलेगा शमशान का स्वरूप, नगर परिषद ने जारी किया ई-टेंडर”
विधायक पुत्र ने कहा – मेरे उपर लगाए आरोप पूरी तरह झूठे और निराधार..आरोपों की हो जांच।
डॉक्टरों की कमी पर भड़का जनाक्रोश, 21 मार्च को माचलपुर बंद — केमिस्ट एसोसिएशन भी समर्थन में.