dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

थाना माचलपुर द्वारा पुलिस जन संवाद का आयोजन संपन्न हुआ।

📣 थाना माचलपुर द्वारा पुलिस जन संवाद का आयोजन संपन्न हुआ।

       📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा

           ✍️🖕  आकाश शर्मा संपादक

माचलपुर:- मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल के द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश पुलिस थानों में गणमान्य नागरिकों के साथ समय-समय पर जन संवाद किए जाने हैतू निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य मैं पुलिस माचलपुर द्वारा दिनाँक 3/3/2024 रविवार को स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला मैं पुलिस जन संवाद आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रामनिवास धाकड़, थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा सहित थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व्यापारी बंधु किसान बंधु जन प्रतिनिधिगण एवं इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के पत्रकारगण उपस्थित रहे।

संवाद के दौरान थाना क्षेत्र में पुलिस से अपेक्षा और जन समस्याओं पर चर्चा की गई कस्बा माचलपुर में यातायात संबधी बातें बताई गई जन समस्याओं को नोट किया गया थाना क्षेत्र में अच्छी पुलिसिंग हेतु तथा जन सामान्य से जुड़े हुए सुझाव भी प्राप्त किए गए पुलिस कार्य प्रणाली व व्यवहारिक कठिनाइयों से भी अवगत कराया गया थाना क्षेत्र में आने वाले समय में महाशिवरात्रि, पर्व पर लगने वाले मेले की व्यवस्था व प्रतिबंधात्मक आदेशों के पालन करने की समझाइए दी गई उपस्थित जन समुदाय से यातायात संबंधित नियमो की जानकारी व प्रावधानों पर चर्चा कर जागरूकता बढाई गई व सभी आंगतुको ने कार्यक्रम व पुलिस की इस पहल की सराहना की,

नायब तहसीलदार रामनिवास धाकड़ ने लोगों से आग्रह किया कि सुरक्षा की दृष्टि से अपने घर और दुकान के आसपास सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाएं। और कोई भी घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें उन्होंने आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि को लेकर लोगों से सुझाव लिए। कार्यक्रम मे उपस्थित जनसमुदाय को चाय पानी कराया गया और उपस्थित जनो का आभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने व्यक्त किया, कार्यक्रम मे व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष गिरिराज मोदी, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, नगरपरिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल मालवीय, स्वच्छता अभियान प्रहरी सुरेश चंद्र सोनी, शिव प्रशाद मारु, हुकुमसिंह मालाकार, मनीष अग्रवाल, पार्षद पवन राठौर, विजय गुप्ता,सहित समस्त थाना स्टॉफ हुकुम सिंह काकड़वाल, आर एस ठाकुर, दुलीचंद मालवीय,कमलसिंह दांगी, रविंद्र जाट, सीताराम सिसोदिया, उपस्थित रहै।

          🎯 जनसंवाद 🎯

जनसंवाद कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जनता की राय और सुझावों को सरकार या संगठन के साथ साझा करना होता है। ये कार्यक्रम लोकतंत्र में नागरिकों की सहभागिता को बढ़ावा देने और नीतियों, कार्यक्रमों, योजनाओं और परियोजनाओं को बेहतर बनाने के लिए जनमत का मूल्यांकन करने में मदद करते हैं।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481