🌅 गर्मी ने किया हाल बेहाल,अधिकांश नही निकले लोग अपने घरो से,अधिकतम 45° डिग्री से 46° डिग्री रहा आज का तापमान. .
दैनिक मधूरदर्पण समाचार
👆🏻👆🏻आकाश शर्मा सम्पादक
माचलपुर: – जिले मै फिर से तापमान में वृद्धि होना शुरू गई है और दोपहर में चिलचिलाती धूप भट्टी की तरह धरती को तपाने लगी है। हालांकि पिछले दिनों आसमान में बादल छाने, आंधी हवा चलने, हल्की हल्की बारिश गिरने के कारण तापमान का पारा अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस तक लुढक कर नीचे गया था। पर जैसे ही मौसम साफ होने लगा और तापमान बढ़ने लगा, तापमान का पारा फिर से 40 को पार करने लग गया। मौसम विभाग ने राजगढ़ जिले को पहले ही रेड अलर्ट की सूची मै लिया हुआ है, रविवार को तापमान का पारा अधिकतम 45° से 46° डिग्री सेल्सियस पर रहा ।
🌅 तपने लगी दीवारें 🌅
तापमान बढ़ने के साथ ही दिन में तपने वाली दीवारें देर रात तक ठंडी नहीं हो पाती है। इस कारण मकानों में उमस का वातावरण बना रहता है। इसके अलावा छतों पर रखी टंकियों का पानी इतना गर्म हो जाता है, मानो टंकी मै हीटर लगे हो, पानी जो देर रात तक भी ठंडा नहीं हो रहा हैं, नगर सहित आसपास के गांवों में रविवार को तेज गर्मी होने से लोगों के पसीने छूट गए। सड़क बाजार सूने देखने को मिले। दुपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंडे ज्यूस की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। आसमान में बादल छाए रहने से कभी धूप कभी छांव का दौर रहा पर नगर सहित आसपास क्षेत्र में पड़ रही गर्मी से लोग बेहाल हैं। तेज गर्मी के चलते बाजार सड़कें सूनीं नजर आती हैं। सवेरे से ही तेज धूप से गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता है जो देर शाम तक जारी रहता है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने का रस, जूस, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम का इस्तेमाल कर रहे हैं। वही अधिकांश लोगों ने घरो मै ही रहना उचित समझते हुए, घर बहार नही निकले।। मौसम विभाग के मेप पर बताये अनुसार सोमवार को भी ४६° अधिकतम तपमान रहने का अनुमान है।
कैसे बरतें सावधानी : चिकित्सकों के मुताबिक इस भीषण गर्मी के बीच बच्चों को तो सूर्य देव अस्त होने से पहले घर से बाहर ही न निकलने दें। यदि बच्चों का बाहर जाना जरूरी हो तो लू से उनका पूरी तरह बचाव करें। इसके साथ ही चाहे वृद्ध हो या जवान हर किसी को बाहर निकलते समय सिर ढकना चाहिए और अपने साथ पानी की बोतल रखनी चाहिए। खाली पेट ज्यादा पानी से परहेज रखें। रसीले फलों का सेवन ज्यादा करे। आंखों को भी धूप से बचायें। खासकर बच्चों के स्वास्थ्य लिए यह स्थिति नुकसान दायक हो सकती है।
More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।