dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा पत्रकार मिलन समारोह आयोजित किया गया।

✍️ एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा पत्रकार मिलन समारोह आयोजित किया गया।

सारंगपुर : राजगढ़ जिले के सारंगपुर  में ईद गाह रोड़ स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में  शनिवार को दोपहर 12 बजे एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पत्रकारों का कार्ड वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्ड वितरण समारोह की शुरुआत एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन प्रदेश अध्यक्ष राधा वल्लभ शारदा, मध्य प्रदेश राज्य मंत्री गोतम टेटवाल, सारंगपुर जनपद सीईओ प्रमोद कुमार सिंह, प्रदेश संगठन सचिव राकेश सक्सेना, प्रांतीय सचिव माखन विजयवर्गीय,प्रदेश कार्यकरणी सदस्य एमएल अलीम बाबा , प्रदेश कार्यकरणी सदस्य राजेश भारतीय, स्थानीय प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी, ओम पुष्पद, जिला अध्यक्ष राव भूपेन्द्र सिंह चौहान, ने कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और श्री खेड़ापति हनुमान जी महाराज के चित्र के समुख दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत बाद अतिथियों उद्बोधन हुआ। इसके बाद मंचासीन अतिथियों द्वारा जिला ईकाई के सभी सदस्य/पदाधिकारियों को कार्ड प्रदान किये गये । अतिथि परिचीय प्रांतीय सचिव माखन विजयवर्गीय ने कराया। एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन प्रदेश अध्यक्ष  राधा वल्लभ शारदा के निर्देशन एवम प्रांतीय सचिव माखन विजयवर्गीय , प्रदेश संगठन मंत्री राकेश सक्सेना के मार्गदर्शन,की सहमति से प्रदेश कार्यकरणी सदस्य एमएल अलीम बाबा ,स्थानीय प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी,के प्रयासों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्ड वितरण समारोह के दौरान राजगढ़ जिला अध्यक्ष राव भूपेन्द्र सिंह चौहान ने ब्लाक अध्यक्ष पद पर पचोर दिलिप कुशवाह, बोड़ा ओमप्रकाश राठौर को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लाक अध्यक्ष दिलिप कुशवाह ने किया आभार राजगढ़ जिला अध्यक्ष राव भूपेन्द्र चौहान ने माना। इस अवसर पर एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के राजगढ़ जिले से बड़ी संख्या में पत्रकार साथी और सदस्य मोजूद थे।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481