dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

राजगढ़ पुलिस द्वारा जिले में की जा रही वाहनों की सघन चैकिंग परमिट, फिटनेस, बीमा, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड आदि की, की जा रही जांच।

📣 राजगढ़ पुलिस द्वारा जिले में की जा रही वाहनों की सघन चैकिंग परमिट, फिटनेस, बीमा, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड आदि की, की जा रही जांच।

 

       🎤 📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार

             
            🖕🎤 आकाश शर्मा संपादक

राजगढ़:- पुलिस अधीक्षक धर्मराज (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपूर्ण जिला राजगढ़ मे संचालित होने वाली यात्री बसों / वाहनो की जिला राजगढ़ पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं जांच की जाकर विभिन्न प्रकार के यात्री वाहनों के दस्तावेज जैसे परमीट, बीमा, फिटनेस, PUC, लायसेंस, फस्ट एड बॉक्स, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, अग्नि शमन यंत्र, आदि की चैंकिग की गई और बसों के चालक – परिचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये व बस मे समस्त वैध दस्तावेज रखने व क्षमता से अधिक यात्रीयों का परिवहन नही करने की समझाईश दी गई।

साथ ही जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना व चौकी क्षेत्रांतर्गत सघन जांच व चैकिंग मे बस संचालकों बसों को दुरुस्त रखने व सभी वैध दस्तावेज साथ रखने, ओव्हर लोड नही चलाने व बस मे आवश्यक सुरक्षा उपकरण रखने आदि सम्बधी समझाईश दी।

साथ ही उन्हे बताया गया की सभी अपनी बसो के ड्रायवरों / चालकों को हिदायत दे की बसो की गति नियत्रण मे रखे और ओव्हर स्पीड न करें अपनी और यात्रीयों की सुरक्षा का दायित्व आपका है। यह कार्यवाही आगे भी सम्पूर्ण जिले में चैकिंग की जाती रहेगी।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481