dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

माचलपुर पुलिस की कार्यवाही- खैर की लकड़ी का अवैध परिवहन करने वाले आये पकड़ मैं..

📣 माचलपुर पुलिस की कार्यवाही- खैर की लकड़ी का अवैध परिवहन करने वाले आये पकड़ मैं..

📣 जिले में अवैध रूप से लकडिया काटकर चोरी कर लकडियों का परिवहन करने वालों के विरूद्ध थाना माचलपुर पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई..
📣 पुलिस टीम के द्वारा 20 नग खैर की लकड़ी कीमती 25 हजार रूपये सहित एक टाटा 207 वाहन क्रमांक RJ-28-GA-0676 कीमती करीबन – 02 लाख , 50 हजार रूपये कुल 02 लाख ,75 हजार रूपये  का किया जप्त.

   📣  📣  देंनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा

         🤳✍️🖕 आकाश शर्मा संपादक

माचलपुर:-  जिले में अवैध रूप से लकडिया काटकर चोरी कर लकडियों का परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस कप्तान के द्वारा अवैध रूप लकडियों का परिवहन करने पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश हैं, इसी तारतम्य में थाना माचलपुर पुलिस टीम के द्वारा अवैध रूप से परिवहन करने वालों आरोपीगणों से 20 नग खैर की लकड़ी 2. टाटा 207 वाहन क्रमांक RJ-28-GA-0676 को जप्त की गई है ।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अलोक शर्मा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक अखिलेश वर्मा एवं उनकी टीम को लगातार थाना माचलपुर क्षेत्र अवैध रूप से खैर की लकडिया चोरी करने की सूचना प्राप्त हो रही थी दिनांक 11.02.2024 को मुखबिर सूचना मिली कि कुछ लोग गोघटपुर पीपल्याकुल्मी रोड़ कुण्डीखेड़ी के रोड़ से एक टाटा 207 वाहन खैर की लकडियों से भरी हुई चोरी कर राजस्थान तरफ ले जाने की फिराक है उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये गोघटपुर पीपल्या कुल्मी रोड कुण्डीखेड़ा रोड़ पर एक टाटा 207 वाहन क्रमांक RJ-28-GA-0676 की आती हुई दिखी जिसे रोककर चैक करने पर उक्तट वाहन में 20 नग खैर की लकड़ी कीमती 25000 रूपये की होना पाई गई । उक्त आरोपीगणों से खैर की लकडियों का परिवहन करने के संबंध में वैध लायसेंस चाहा गया जो मौके पर कोई वैध दस्तावेज पेश न कर सका एवं बिना अनुज्ञप्ति लायसेंस के खैर की लकडियों का परिवहन करते हुये पाया गया ।

अत: आरोपीगणों का कृत्य अपराध धारा 379 भादवि, भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26/52  का दण्डनीय पाया जान से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वर्मा, सउनि हुकुम सिंह कांकरवाल, प्रआर0 163 कमल सिंह दांगी, प्रआर0 689 श्रीकांत शुक्ला , आर0 766 रविन्द्र  जाट, आर0  1034 दिलीप धनगर, आर0 330 नीरज रघुवंशी, आर0 1050 सीताराम, म0अ0 1044 सीमासिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481