📣 बड़े तालाब पर सौंदर्यकरण के साथ ही बाघाब्लडी पर पार्क निर्माण हेतू हुआ भूमि पूजन।
📣 दैनिक मधुरदर्पण समाचार द्वारा
🖕🤳✍️आकाश शर्मा संपादक
माचलपुर:- अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 36 लाख के विकासकार्यों का भूमि पूजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी एवं नगर परिषद अध्यक्ष गीताबाई मालवीय ने आज दोपहर 1 बजे बाघाबल्डी पर विधिवत पूजन के बाद गेती मारकर विकासकार्यों का भूमि पूजन एवं शिला पट्टिका का अनावरण किया।
माचलपुर नगर परिषद के सीएमओ मनोज नामदेव ने बताया कि बाघेश्वर महादेव मन्दिर बाघाबल्डी पर पार्क निर्माण कर पौधा रोपण किया जाएगा। पार्क में लोहे की जाली लगाकर लाइटिंग की जाएगी एवं पौधों में पानी देने के लिए ट्यूबवेल लगवाई जाएगी। इसके लिए 11.30 लाख रूपए खर्च होंगे। इसके साथ ही बड़े तालाब के यहां 24.50 लाख की लागत से 250 मीटर के करीब स्टोन पिचिंग, 100 मीटर तार फेन्सिंग, 700 मीटर जीआई फेन्सींग कर पौधा रोपण कर सौंदर्गीकरण किया जाएगा।
भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान पाटीदार, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल खण्डेलवाल, अर्जुन सिंह पंवार, पार्षद पवन राठौर, रजनी महेश शर्मा, पवन दांगी, बजरंग लववंशी, भगवान गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल मालवीय, व बीएस मंडलोई सहित नगरपरिषद कर्मचारी व भाजपा नेता उपस्थित रहे।
More Stories
कलेक्टर के सख्त निर्देश: माचलपुर थाने में हार्वेस्टर संचालकों की बड़ी बैठक, नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई।
📚शिक्षा और अवसरों से जुड़ी नीतियों में ऐसा संतुलन बनाया जाए जिससे देश के सभी वर्गों को समान अवसर मिल सकें. अनेक मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन.
📍सिविल अस्पताल बना रण क्षेत्र, महिला नर्सिंग ऑफिसर और बीएमओ मै हुई धक्का मुक्की।