dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रोडमल नागर ने किया माचलपुर क्षेत्र मैं जनसम्पर्क..

📣 भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रोडमल नागर ने किया माचलपुर क्षेत्र मैं जनसम्पर्क..

🖕✍️ दैनिक मधुर दर्पण समाचार द्वारा / आकाश शर्मा संपादक

माचलपुर:- भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा राजगढ़ प्रत्याशी रोडमल नागर ने माचलपुर मंडल के अनेक ग्रामों मैं जनसम्पर्क कर मतदाताओं से भाजपा और मोदी जी के पक्ष मे मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक बार पुनः मुझे आपकी सेवा करने का मौका दिया है, उसे मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरा करने का प्रयास करूंगा,

और हो सकता है कि कही मैं आपकी इच्छाओं के अनुरूप कार्य नही कर पाया हूं तो मैं उसके लिए आप जनता से क्षमा याचना करता हु और वादा करता हु की भविष्य में और भी बेहतर तरीके से आपकी सेवा कर पाऊं, आज केंद्र मैं मोदी जी की सरकार के साथ मिलकर जो काम राजगढ़ जिले मे हुए है उसे निरन्तर जारी रखने के लिए आप भाजपा के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान करें,

वही खिलचीपुर क्षेत्र के विधायक हजारीलाल दांगी ने कहा कि क्षेत्र के छोटे बड़े काम जैसे आवेदन हुए पुलिया के काम हुए और अन्य को करने के लिये आपने मुझे चुना है। छोटे बड़े जो भी काम हो आप वो मुझे बताओ मैं हर समय आपके लिए तैयार हूं पर सांसद जी का काम होता है बड़ी बड़ी योजनाओं को केंद्र सरकार से राजगढ़ जिले मे लाने का और उसे हमारे सांसद रोडमल  नागर ने बखूबी निभाया है । बड़ी योजना का हवाला देते हुए हजारीलाल दांगी ने बताया कि भोपाल से रामगंजमंडी तक कि रेलवे लाइन हो या बड़े बड़े बांध हो, प्रधानमंत्री सड़कों से आज छोटे से छोटे गाँव को जोड़ा गया है ये सभी योजनाओं का लाभ मोदी जी के कुशल नेतृत्व मैं पूरा हो रहा है। अपन सभी को भाजपा के लिए रोडमल नागर को विजय बनाकर दिल्ली भेजना है ताकि मोदी जी की योजनाओं को हम तक सांसद बनकर रोडमल नागर जी हमारे जिले को सीधे दिल्ली से जोड़कर रखे।

विभिन्न ग्रामो मैं जनसंपर्क के समय क्षेत्र के अनेकों नेताओं सहित भारी संख्या मे जन समुदाय मौजूद रहा विशेष रुप से भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक राजगढ़ प्रताप मंडलोई, माचलपुर  भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमान पाटीदार, खिलचीपुर मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल दांगी, जीरापुर मंडल अध्यक्ष विष्णु सिंह पवांर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल खंडेलवाल, अर्जुन सिंह पंवार, विधानसभा चुनाव के सयोजक मुकेश राठौर, बलराम टांक, बालचंद्र दांगी सेंदरा इत्यादि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481