dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

अवैध रूप से नगरपरिषद के कचरा वाहन खड़े करने का स्थान बना पुलिस थाना परिसर, थाना प्रभारी आये एक्शन मैं यह पार्किंग स्थल नही है अपने अपने वाहन हटवा लो नही तो होगी कार्यवाही।।

🎯 अवैध रूप से नगरपरिषद के कचरा वाहन खड़े करने का स्थान बना पुलिस थाना परिसर, थाना प्रभारी आये एक्शन मैं यह पार्किंग स्थल नही है अपने अपने वाहन हटवा लो नही तो होगी कार्यवाही।।


माचलपुर:-  माचलपुर पुलिस थाना परिसर वाहनों का अवैध पार्किंग स्थल बनता जा रहा है। नगर परिषद सहित अन्य लोगों के वाहनों ने थाना परिसर को अवैध पार्किंग स्थल बना दिया है। वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण थाना परिसर में अव्यवस्था हो रही है। जिसे लेकर शनिवार को माचलपुर थाने के टीआई ने कारवाई की।

टीआई जितेन्द्रसिंह ने थाना परिसर में खड़े सभी गाड़ियों के मालिकों और नगर परिषद सीएमओ को थाना परिसर से वाहन हटाने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं यह थाना परिसर पार्किंग स्थल नही है यहां से सभी अपने वाहन हटवा ले नही तो कार्यवाही तय होगी। माचलपुर टीआई जितेन्द्रसिंह मवाई ने बताया कि पुलिस थाना परिसर में नगर परिषद के कचरा वाहन सहित अन्य लोगों के वाहन, ठेले इत्यादि खड़े रहते हैं। थाना परिसर अवैध पार्किंग स्थल में तब्दील हो गया है। जिसके कारण थाना परिसर में आने वाले फरियादियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हमने परिसर में अवैध वाहन खड़े करने वालों और नगर परिषद सीएमओ को कहा है, कि वो अपने-अपने वाहन थाना परिसर से हटा लें नहीं हटाने पर पुलिस कार्यवाही करेगी।

नगर परिषद की कचरा वाहन सहित और भी कई लोगों की गाड़ियों थाना परिसर में अवैध पार्क है। वहीं, इस संबंध में नगर परिषद माचलपुर के सीएमओ मनोज नामदेव ने बताया कि थाना प्रभारी ने फोन कर थाना परिसर से कचरा वाहन हटाने की बात कही थी। हम थाना परिसर से कचरा वाहन हटवाकर पानी की टंकी के प्रांगण में खड़े करवाएंगे।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481