dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, अंजली मेमोरियल स्कूल मैं कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।

🎯 नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, अंजली मेमोरियल स्कूल मैं कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया।

पिपल्या कुल्मी:- अंजली मेमोरियल स्कूल माचलपुर और पीपल्या कुल्मी का संयुक्त जन्माष्टमी उत्सव पीपल्या कुल्मी विद्यालय में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया .जिसमें नन्हे-मुन्नों बच्चे श्री कृष्णा और राधा की वेशभूषा में विद्यालय में आए इस उत्सव में गरबा, नृत्य , मटकी फोड़ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमें बच्चों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया ।

राधा और रुक्मा लववंशी ने बहुत ही सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी । मटकी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ( रंजीत ) द्वितीय स्थान ( विष्णु )और तृतीय स्थान (गोविंद ) ने प्राप्त किया जिन्हें विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया मटकी फोड़ प्रतियोगिता का सफल संचालन श्रीमती मीनल गुप्ता, प्रफुल्ल सोनी और पूजा गुप्ता ने किया और अन्य प्रतियोगिताओं और समस्त आयोजन में विद्यालय परिवार ने अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन करके सम्पूर्ण आयोजन को सफल बनाया । संचालक भानु प्रताप सिंह ने श्री कृष्ण भगवान की लीलाओं से संबंधित रोचक कथाओं के माध्यम से उनके जीवन चरित्र से बच्चों को अवगत कराया साथ ही श्री कृष्ण की आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481