dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

माचलपुर थाना परिसर मैं लगा बालिकाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाये जाने हेतू शिविर।

🛵 माचलपुर थाना परिसर मैं लगा बालिकाओं के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाये जाने हेतू शिविर।

 

माचलपुर :- नगर के थाना परिसर में सोमवार दोपहर 12 बजे बालिकाओं के लिए निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में थाना प्रभारी पूजा परिहार, परिवहन विभाग से संजय दुबे, सहायक जीतू नागर एवं सुनील दुबे विशेष रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बालिकाओं को ड्राइविंग नियमों एवं यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि लाइसेंस प्राप्त करना न केवल कानूनी आवश्यकता है, बल्कि सुरक्षित वाहन संचालन की दिशा में पहला कदम भी है।
शिविर के दौरान 20 बालिकाओं के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। इसमें उन्हीं बालिकाओं का पंजीयन किया गया जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और जिनका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है। लाइसेंस प्रक्रिया पूरी तरह सरल और डिजिटल माध्यम से सम्पन्न की गई, जिससे बालिकाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इस पहल को नगरवासियों ने सराहा और बालिकाओं में भी आत्मनिर्भरता तथा यातायात के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत हुआ।
 👆 पूजा परिहार थाना प्रभारी:- करीब 30 बालिकाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है, जिनमे से 20 को लायसेंस बनाकर दिए गए है, और कुछ के बनने है।
error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481