dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

नगर मैं स्वयंसेवक कर रहे है गणवेश का वितरण, विजयादशमी पर निकलेगा पथ संचलन..

            दैनिक मधुर दर्पण समाचार द्वारा

 

                  आकाश शर्मा संपादक 

⚔️ नगर मैं स्वयंसेवक कर रहे है गणवेश का वितरण, विजयादशमी पर निकलेगा पथ संचलन..

 

 

माचलपुर | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 2 अक्टूबर, विजयादशमी पर विशाल संगम पथ संचलन निकाला जाएगा। संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ये वर्ष संघ शताब्दी वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में संघ द्वारा देशभर में आठ प्रमुख कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिनमें विजयादशमी पर पथ संचलन, गृह संपर्क अभियान और हिंदू सम्मेलन शामिल हैं।

पथ संचलन को लेकर स्वयंसेवकों द्वारा विगत एक माह से तैयारियां की जा रही हैं। नगर के विभिन्न मोहल्लों में घर घर जाकर स्वयंसेवकों को पूर्ण गणवेश में संचलन में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जा रहा है और गणवेश वितरण किया जा रहा है। गत दिवस अनेक महत्वपूर्ण जानकारियो के लिए संघ के प्रांतीय कार्यवाह हेमंत सेठिया, सर संघ चालक जगदीश राठौर, नगर के कार्यवाह सूरज सिंह मंडलोई, संघ के दीपक दुबे, मनीष अग्रवाल, गोपाल जोशी, नन्दन उपाध्याय, देवी सिंह सोलंकी,अमन अग्रवाल, तनीष अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या मैं युवा व वरिष्ठ स्वयंसेवक की उपस्थिति मैं दशहरे पर्व पर निकलने वाले पथ संचलन को लेकर विस्तार से बताया गया। दिनांक 02 अक्टूबर विजयदशमी के दिन स्थानीय सराफ मैरिज गार्डन से पथ संचलन प्रातः8 बजे से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से निकलेगा।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481