dainikmadhurdarpan

भारत सरकार मै रजिस्टर्ड न्यूज़ पोर्टल

न लूट, न चोरी की वारदात, सवाल- फिर वृद्धा की हत्या किसने और क्यों की? लकवाग्रस्त बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या ।

✒️ लकवा ग्रस्त वृद्धा के सिर पर फावड़ा मारकर की हत्या, अंदर से लगी थी दरवाजे की कुंदी..

🤔 न लूट, न चोरी की वारदात, सवाल- फिर वृद्धा की हत्या किसने और क्यों की ?

माचलपुर | नगर के लोधा मोहल्ला में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। 71 वर्षीय – सरदारबाई लववंशी, जो पिछले कई वर्षों से लकवा रोग से पीड़ित थीं और बिस्तर पर जीवन – बिता रही थीं, कि उनके ही घर में फावड़े से वार कर नृशंस हत्या कर दी गई। ये तथ्य है कि सरदारबाई शारीरिक रूप से अशक्त थीं और घर से बाहर निकलना भी मुश्किल था, इस घटना को और रहस्यमय बना देता है।

सवाल उठता है कि आखिर किसी असहाय बुजुर्ग महिला की इस तरह निर्मम हत्या करने के पीछे क्या वजह हो – सकती है? और हत्यारा कौन है? पुलिस मामले – में सभी एंगल पर काम कर रही है। एसपी अमित सुरेश तोलानी ने बताया कि परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस अंधे हत्याकांड के आरोपियों को खोज लेगी।

गरबा में शामिल होने गए थे परिजन

परिजनों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि ये वारदात उस वक्त हुई जब परिवार के सदस्य पास ही मंदिर और गरबा आयोजन में शामिल होने गए थे। रात करीब 9:50 बजे जब पति भंवरलाल लववंशी घर लौटे, तो गेट नहीं खुला। कई बार आवाज देने के बाद भी जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो पड़ोसी की दीवार फांदकर एक युवक को घर में भेजा गया, जहां सरदारबाई खून से लथपथ अवस्था में पड़ी थीं।

रात को ही पहुंच गई थी एफएसएल टीम

मामले की सूचना मिलते ही थाना पुलिस सक्रिय हो गई। एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम भी रात में ही घटनास्थल पर पहुंची। प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ कि महिला की हत्या फावड़े से सिर पर वार कर की गई है। आश्चर्यजनक बात ये कि घर में किसी तरह की चोरी या लूटपाट के कोई भी संकेत नहीं मिले हैं।

error: Content is protected !!

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/dainikmadhurdarp/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481